जमशेदपुर : गुरुवार को एनएएसी की टीम पहुंचेगी जमशेदपुर कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने खोला कोऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा , विरोध में देंगे धरना गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक मान्यता समिति यानी नैक की टीम जमशेदपुर पहुंच रही है. इधर कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने एक बार फिर से कोऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अमर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बुधवार को जमशेदपुर सर्किट हाउस में मोर्चा की ओर से एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कोऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य और कोल्हन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के खिलाफ धरना देने की बात कही गई है. …
Author: Devanand Singh
आज पूर्वी घाघीडीह पंचायत अंतर्गत सोमाझोपड़ी में स्वर्गीय तपन कुमार जी की मृत्यु की सूचना स्थानीय समाजसेवी बड़े भाई कृष्णा पात्रो द्वारा सुचना दिए जाने के बाद उनके परिवार से मिलने पहुंचे सेवा हिलक संस्था के अध्यक्ष मानिक मलिक जी एवं उनके उनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय होने के कारण श्राद्धक्रम में आर्थिक सहयोग एवं कच्चा राशन सेवा ही लक्ष्य संस्था के सहयोग से दिया गया इसमें मुख्य रूप से उपस्थित थे मानिक मलिक, कृष्णा पात्रों, मिलन मजूमदार ,सोमनाथ मंडल,आदि लोग उपस्थित।
जमशेदपुर : शहर में लगने वाले जाम के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने शुरू किया एक्शन बेतरतीब पार्किंग और अवैध रूप से दुकान लगाने वालों के खिलाफ शुरू की कार्रवाई ऑटो चालकों को विशेष हिदायत, बोले एएसपी, करें सहयोग या होगी कार्रवाई जमशेदपुर की सड़कों पर लगने वाले जाम और आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को लेकर एक बार फिर से जमशेदपुर पुलिस एक्शन मोड में है. जहां बुधवार को एएसपी सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में साकची बाजार क्षेत्र की सड़कों पर सघन जांच अभियान चलाया गया. साथ ही जहां- तहां बेतरतीब पार्किंग करने वाले…
सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में फर्जी रिमोट इ वोटिंग का खेल ! देवानंद सिंह अपने देश में घोटाला कोई नई बात नहीं है स्वतंत्र भारत में अब तक करोड़ों अरबों रुपए की एक दो नहीं कई घोटाला हो चुके हैं EVM पर सवाल कई बार उठे हैं परंतु झारखंड के सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में फर्जी ई रिमोट की वोटिंग का खेल अब धीरे-धीरे कारोबारी के मुंह से सुनने में आ रहा है इसमें कई चेंबर के पदाधिकारी की संलिप्त होने की बात लोगों के दबी जुबान से सामने आने…
नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू यादव के परिवार को मिली जमानत नौकरी के बदले जमीन मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और राजद सांसद मीसा भारती को बुधवार को बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने सभी को 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर राहत देते हुए मामले की अगली सुनवाई 16 अक्तूबर तय की। इस बीच कोर्ट ने सीबीआई को मामले के सभी आरोपियों को आरोपपत्र की प्रति देने का निर्देश दिया। …
समर्पण लामा बने इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 के विनर डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3’ का 30 सितंबर को ग्रैंड फिनाले हुआ। इसमें समर्पण लामा ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से पहले टॉप 5 में जगह बनाई और फिर ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली। इन्हें एक चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साछ 15 लाख रुपये कैश प्राइज भी मिला है। वहीं, इनकी कोरियोग्राफर भावना खंडूजा को 5 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिए गए हैं। समर्पण लामा के साथ टॉप 5 में अनिकेत चौहान, अंजलि ममगई, विपुल खंडपाल और शिवांशु सोनी शामिल थे। लेकिन…
दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के आवास पर रेड, कथित शराब घोटाले में चल रही तलाशी नई दिल्ली।आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी चल रही है. संजय सिंह अपने आवास पर ही मौजूद हैं. यह छापेमारी कथित शराब नीति घोटाले के संबंध में बताई जा रही है, जिसके लिए संजय सिंह के सहयोगियों की ईडी ने इस साल की शुरुआत में तलाश ली थी. प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली आबकारी नीति केस में दो आरोपी गवाह बन गए हैं.…
सिक्किम में बादल फटने से मची तबाही: अचानक आई बाढ़ से सेना के 23 जवान लापता, तलाश जारी गंगटोक. सिक्किम में बादल फटने से आई बाढ़ से तबाही मची हुई है. इस बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता बताए जा रहे हैं. बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आई थी. सिंगतम इलाके में बादल फटा था. राहत बचाव के कार्य जारी हैं. जानकारी के मुताबिक, पहले बादल फटा और फिर इतना पानी आया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़ना पड़ा, जिसके बाद अब पानी का स्तर अचानक 15-20 फीट ऊंचाई तक बढ़ गया है. …
इस बार वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी: BCCI ने कहा- उद्घाटन समारोह का कोई प्लान नहीं था नई दिल्ली. वनडे वर्ल्ड कप का 5 अक्टूबर से भारत में आगाज हो रहा है. क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले सभी टीमें वार्मअप मैच खेल रही हैं. वर्ल्ड कप से पहले ओपनिंग सेरेमनी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, दरअसल माना जा रहा था कि वर्ल्ड कप के ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन…
चीन की परमाणु पनडुब्बी पीले सागर में दुर्घटनाग्रस्त: 55 नौसैनिकों की मौत, चीन का इनकार बीजिंग। चीन की एक परमाणु पनडुब्बी पीले सागर में दुर्घटना का शिकार हो गई. इस हादसे में 55 लोगों के मारे जाने का आशंका है. कहा जा रहा है कि यह पनडुब्बी ब्रिटिश जहाजों को अपने जाल में फंसाना चाहती थी लेकिन वह खुद हादसे का शिकार हो गई. यूके की एक सीक्रेट रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है. ऑक्सीजन सिस्टम में खराबी के कारण पनडुब्बी दुर्घटना का शिकार हो गई. मरने वालों में पनडुब्बी 093-417 का कैप्टन और 21…
