Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में दुस्साहसिक चोरी: छत काटकर घर में घुसे चोर, 15 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में दुस्साहसिक चोरी: छत काटकर घर में घुसे चोर, 15 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में दुस्साहसिक चोरी: छत काटकर घर में घुसे चोर, 15 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पूर्वी घाघीडीह पंचायत के मां तारानी कॉलोनी, रोड नंबर दो स्थित गौरांग मंडल के बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने छत का टीन काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली।

    जानकारी के अनुसार, गौरांग मंडल के पिता का बीते शनिवार को निधन हो गया था, जिसके चलते पूरा परिवार श्राद्ध कर्म के लिए घाटशिला के सुरदा गांव गया हुआ था। इसी दौरान सूने पड़े घर का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

    चोरों ने घर में घुसते ही दरवाजे, अलमारी, पलंग और लॉकर को तोड़ डाला और एक-एक कमरे को खंगाल दिया। परिजनों के मुताबिक, चोर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, सोने की चेन, चांदी के बर्तन और भगवान की चांदी की मूर्ति सहित लाखों रुपये का सामान ले उड़े।

    इसके अलावा घर से संचालित कपड़े की दुकान से भी लगभग 50 हजार रुपये मूल्य के कपड़े, जिनमें जींस और साड़ियां शामिल हैं, चोरी कर लिए गए। कुल मिलाकर इस वारदात में करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि चोरी की इस घटना में करीब तीन चोर शामिल थे, जिन्होंने पूरे घर को अस्त-व्यस्त कर दिया। बुधवार को श्राद्ध कार्यक्रम होना था, जिसके लिए हाल ही में बैंक से निकाले गए डेढ़ लाख रुपये भी चोर अपने साथ ले गए।

    घटना की जानकारी मिलने पर जब परिवार वापस लौटा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और कीमती वस्तुएं गायब थीं। इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है।

    मामले में बागबेड़ा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

    घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

    15 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ जमशेदपुर में दुस्साहसिक चोरी: छत काटकर घर में घुसे चोर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की अहम बैठक, आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर बनी विस्तृत रणनीति
    Next Article अनुभव और मर्यादा का सम्मान, हरिवंश के मनोनयन पर काले ने दी बधाई ।

    Related Posts

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    September 25, 2026

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    September 25, 2026

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.