Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेजुबानों पर अत्याचार या उनका शोषण करने पर 3 तो मार डालने पर हो सकती है 5 साल जेल
    Breaking News Headlines

    बेजुबानों पर अत्याचार या उनका शोषण करने पर 3 तो मार डालने पर हो सकती है 5 साल जेल

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने प्रीवेंशन ऑफ क्रूअलटी टू एनिमल एक्ट 1960 में संशोधन करने का फैसला लिया है. इसके लिए केंद्र सरकार ने मसौदे का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है. करीब 6 दशक पुराने कानून में 61 बदलाव करने की तैयारी है. इसके तहत अब अगर कोई व्यक्ति जानवरों पर अत्याचार या उनका शोषण करता है तो उसे 3 साल की जेल हो सकती है. वहीं अगर उसने जानवर की हत्या की तो उसे 5 साल तक की जेल हो सकती है.

     

    प्रीवेंशन ऑफ क्रूअलटी टू एनिमल एक्ट, संशोधन बिल 2022 का मसौदा तैयार कर लिया गया है. इसे मिनिस्ट्री ऑफ फिशरीज, एनिमल हस्बैंड्री एंड डेयरिंग ने तैयार किया है. इसे सार्वजनिक कर दिया गया है. लोग इसके संबंध में अपनी सलाह 7 दिसंबर तक दे सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों का कहना है कि जैसे ही यह मसौदा पूरी तरह से तैयार हो जाएगा तो इसे संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा. इस मसौदे के अनुसार अब कई कृत्य आपराधिक हो जाएंगे.

     

    मसौदे में जानवरों पर की गई वीभत्सता को नई श्रेणी में रखा गया है. इसे भयानक क्रूरता नाम दिया गया है. इसका अर्थ बताया गया है कि अगर किसी जानवर पर किए गए अत्याचार या शोषण से उसे भयानक दर्द हो और इसके कारण वह हमेशा के लिए दिव्यांग हो जाए या फिर उसकी मौत हो जाए. इस मसौदे के प्रस्ताव में बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति जानवर पर भयानक क्रूरता करता है तो ऐसे में उसे न्यूनतम 50 हजार रुपये या 75 हजार रुपये का जुर्माना या जो भी रकम मजिस्ट्रेट तय करेगा, वो रकम जुर्माने के तौर पर व्यक्ति को चुकानी होगी. इसके साथ ही उसे एक साल की जेल हो सकती है, जिसे 3 साल की जेल की सजा तक बढ़ाया जा सकता है.

     

    इसके साथ ही अगर कोई जानवर की हत्या करता है तो उसे 5 साल तक की जेल की सजा हो सकती है. इसके साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया जाएगा. इस मसौदा प्रस्ताव में एक नया सेक्शन 3ए भी जोड़ा गया है. इसके तहत जानवरों को 5 स्वतंत्रता दी गई हैं. इसमें बताया गया है कि अगर कोई जानवर किसी व्यक्ति के पास है तो वह व्यक्ति जानवर की भूख-प्यास का पूरा ख्याल रखेगा. उसको बेहतर वातावरण में रखेगा. घायल या बीमार होने पर उसका इलाज कराएगा. दूसरे जानवरों की प्रति प्रेम रखेगा और जानवर को डराएगा नहीं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेला हदीद ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर कर इंटरनेट पर मचाया तहलका
    Next Article इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश: एक पेड़ काटने की जरूरत हो तो, दो लगाने के बाद ही काटें

    Related Posts

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    June 24, 2026

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.