Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अटल जी की 96वीं जयंती पर गोलमुरी में महारक्तदान शिविर का आयोजन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म राजनीति

    अटल जी की 96वीं जयंती पर गोलमुरी में महारक्तदान शिविर का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अटल जी की 96वीं जयंती पर गोलमुरी में महारक्तदान शिविर का आयोजन

    ● 434 यूनिट रक्त हुए संग्रहित
    ● अटल जी के आदर्श और व्यक्तित्व सदियों तक हमें प्रेरणा देते रहेंगे : रघुवर दास

    भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती को ‘रक्तदान-महादान के रूप में मनाते हुए गोलमुरी स्थित केबुल वेलफेयर क्लब में महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अटलजी की जयंती पर प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं में उत्साह देखा गया। शिविर में कुल 434 यूनिट रक्त संग्रह किए गए। इससे पहले, बतौर मुख्यातिथि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास जी

     

    ने कार्यक्रम का विधिवत उद्धाटन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मेनका सरदार, कुणाल षाड़ंगी उपस्थित रहें। मुख्यातिथियों ने अटल जी के छवि चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया, वहीं द्वीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ। पूरे आयोजन स्थल पर अटल जी की कविताओं व चित्रों के कट आउट लगाए गए थे, जो अटल जी के मौजूदगी को दर्शा रहे थे। कार्यक्रम को संबोधित करने के क्रम ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड के जनक श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी सूर्य की तरह अपना प्रकाश बिखेरते रहेंगे। उनके आदर्श और व्यक्तित्व सदियों तक हमें प्रेरणा देते रहेंगे। झारखंड निर्माण के लिए हम सदा अटल जी के ऋणी रहेंगे। उनकी अनंत स्मृतियां हैं, जिन्हें पन्नों में समेटना संभव नहीं। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार ने अटलजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शांत स्वभाव एवं सादगी से भरे जीवन ने अटल बिहारी वाजपेयी जी को पूरे विश्व में लोकप्रिय नेता बनाया। उनका सम्पूर्ण जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत हैं। रक्तदान शिविर में पहली बार रक्तदान कर रहे युवकों व महिलाओं की अच्छी भागीदारी रही। इस दौरान विशेष रूप से राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, राज्य बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ला,जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह,खादी बोर्ड के पूर्व सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा,कमलेश सिंह,मिथलेश सिंह यादव,खेमलाल चौधरी,प्रोबिर चटर्जी राणा,अजय सिंह,समेत विभिन्न मंडलों के उत्साहित कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहें।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंगीत मेला में थिरकने लगीं ममता बनर्जी, कहा- बंगाल को नहीं बनने देंगे गुजरात
    Next Article शहीद को उचित सम्मान दे सरकार

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.