Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गर्मी शुरू होते ही मानगो में पानी की हुई किल्लत, समता नगर के लोगों ने फिल्टर प्लांट में किया प्रदर्शन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    गर्मी शुरू होते ही मानगो में पानी की हुई किल्लत, समता नगर के लोगों ने फिल्टर प्लांट में किया प्रदर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गर्मी ने अभी ठीक से दस्तक दिया नहीं की मानगों में पानी की किल्लत शुरू हो गई । मानगो ज्वाहर नगर रोड नंबर 15 के वाटर फिल्टर प्लांट के बगल में स्थित समता नगर में विगत दस दिनों से पानी की किल्लत शुरू हो गई है । स्थानीय लोगों को कहना है मुश्किल से रात्रि 1:00 बजे के बाद मात्र एक समय दस मिनट पानी की सप्लाई होती है डेढ़ से दो बाल्टी पानी भरने के लिए लोगों को रात भर जागना पड़ता है। इतनी कम मात्रा में पानी मिलने के कारण लोगों को मुश्किल से केवल पीने का ही पानी मिलता हैं नदी,नाले बगल में नहीं रहने के कारण लोगों का जीवन पानी के बिना अस्त व्यस्त हो गया है । सप्ताह भर पूर्व स्थानीय लोग ज्वाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में स्थित कार्यालय में जाकर जलापूर्ति कम होने की शिकायत किया तो मौके में मौजूद पदाधिकारी ने बताया कि वाल्व खराब हो गया है दो दिन में स्थिती सामान्य हो जाएगी लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है जैसे-जैसे गर्मी का प्रभाव बढ़ रहा है पानी सप्लाई की मात्रा और कम होते जा रही है लोगों को भय इस बात का समा गया है कि भीषण गर्मी में इस बार लोगों को पीने का भी पानी भी नहीं मिलेगा स्थिति बिगड़ता देख स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को मामले की जानकारी देते हुए समस्या का निदान करने की बात कही मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय लोगों की समस्या से अवगत होते हुए स्थानीय लोगों के साथ पेयजल स्वच्छता विभाग के ट्रीटमेंट प्लांट में सांकेतिक प्रदर्शन किया पेयजल स्वच्छता विभाग के खिलाफ जमकर महिलाओं के साथ नारे लगाया । विकास सिंह के साथ पहुंचे स्थानीय लोग को देखकर पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारी कार्यालय में ताला बंद कर भाग खड़ा हुए कोई भी पदाधिकारी मौके में मौजूद नहीं था । भाजपा नेता विकास सिंह ने दूरभाष पर पेयजल स्वच्छता

     

    विभाग के संबंधित अधिकारियों को स्थिति सुधारने की बात कहते हुए कहा की स्थिति अगर समान्य नहीं हुई, लोगों को सुचारू रूप से दैनिक कार्य करने की अगर पानी की आपूर्ति विभाग के द्वारा नहीं की गई तो पेय जल स्वच्छता विभाग के कार्यलय का हुड़का जाम किया जाएगा । मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा स्थानीय विधायक सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के उदासीन रवैया के कारण लोगों को पानी और बिजली का दंश झेलना पड़ रहा है स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने चार वर्ष चार महीने बीत जाने के बाद भी पानी और बिजली के लिए एक भी ठोस कार्य करने का कदम उठाने प्रयास नहीं किया है जो व्यवस्था पूर्व में थी वही व्यवस्था आज भी है विकास सिंह ने लोगों को अस्वस्थ किया कि पानी बिजली की

     

    समस्या के लिए किसी हद तक जाना पड़े तो वह लोगों के लिए जाएंगे मौके में मुख्य रूप से विकास से संदीप शर्मा ,छोटू गोप ,मनोज ठाकुर,लीला देवी, शांति प्रमाणिक, रीना देवी, सावित्री गोप, सुलेखा कुमारी, छोटू गोप, अजीत राय, मनोज शर्मा,, सुधीर सिंह, भोला सिंह,राजिया देवी, पप्पु शर्मा, हीरा गोप, हरप्रीत सिंह शाहिद बस्तीवासी प्रदर्शन में शामिल थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article अम्बा प्रसाद के घर ED की दबिश

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.