Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से बेतहाशा फीस वृद्धि एवं किताबों के अवैध मोटे कमीशन को अविलम बंद कराया जाये : नवनीत मिश्रा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से बेतहाशा फीस वृद्धि एवं किताबों के अवैध मोटे कमीशन को अविलम बंद कराया जाये : नवनीत मिश्रा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से बेतहाशा फीस वृद्धि एवं किताबों के अवैध मोटे कमीशन को अविलम बंद कराया जाये : नवनीत मिश्रा

    जमशेदपुर : निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से बेतहाशा फीस वृद्धि एवं मोटे कमीशन कर किताबों से अवैध कमाई के संबंध में जुगसलाई विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवनीत मिश्रा की अध्यक्षता मे प्रतिनिधि मंडल द्वारा ज्ञापन जिला की शिक्षा अधीक्षक को दिया गया. जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन के माध्यम से यह सूचित कराया गया की यदि निजी स्कूलों पर नकेल नहीं कैसा जाता है तो युवा कांग्रेस वृहद् आंदोलन शिक्षा के अधिकार अधिनियम एवं अभिभावक हित में करेगा जमशेदपुर के अभिभावकों से अपील किया गया है की यदि पिछले वर्ष की तुलना इस वर्ष आपके बच्चों की किताबों में बढ़ोतरी की गई है तो उसकी जानकारी युवा कांग्रेस के टोल फ्री नंबर 8766798809, 9304549746 पर उपलब्ध कराये. साथ ही साथ स्कूल द्वारा पुनः नामांकन शुल्क, स्मार्ट क्लासेस शुल्क, लेट फाइन आदि मुद्दों पर शिक्षा विभाग का धयान आकृष्ट कराया गया.

     

     

     

    अभिभावकों से यह भी अपील किया गया है की आपको यदि स्कूल द्वारा अपने चाहते प्रकाशक एवं निजी एजेंसी द्वारा किताब कॉपी खरीदने के लिए दबाव बनाया गया है तो उसकी भी जानकी हमें उपलब्ध कराये. प्रतिनिधिमंडल द्वारा कहा गया की NCRT की पुस्तकों की किमत 200-700 है पर निजी प्रकाशक की किताब खरीदने का दबाब एवं फरमान निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों को दिया जा रहा है मोटी कमाई एवं कमीशन की लालच में इस तरह का घालमेल कर अभिभावकों से रूपये का अवैध दोहन निजी स्कूलों द्वारा किया जा रहा है परन्तु जिला शिक्षा विभाग न तो इस ओर कोई ठोस कदम उठा रहा है और न ही सख्त ध्यान नहीं दे रही है।

     

     

    निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से बेतहाशा फीस वृद्धि एवं मोटे कमीशन कर किताबों से अवैध कमाई को अविलंब रोका जाए अन्यथा बाध्य होकर इस दिशा में उग्र आन्दोलन करने को जुगसलाई युवा कांग्रेस बाध्य होगा। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से नवनीत मिश्र, इरशाद हैदर, लालचंद जी, ऋषव श्रीवास्तव, अभिजीत, रशीद करीम, कमरुद्दीन, अखिलेश, अजीत, प्रभजोत, प्रीतम मुखी अदि उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में नक्सलियों का तांडव, पांच ट्रैक्टर में लगा दी आग, 40 लोगों ने किया ईंट भट्ठे पर हमला
    Next Article केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति ने शहर वासियों के लिए मानवीय सहयोग मुहैया कराने की बनाई योजना

    Related Posts

    जामताड़ा: एनजीटी के रोक के बावजूद नदी के अवैध बालू के इस्तेमाल से करोड़ों रूपए की लागत से बन रहे सड़क का हो रहा है ढलाई

    June 21, 2026

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    June 21, 2026

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा: एनजीटी के रोक के बावजूद नदी के अवैध बालू के इस्तेमाल से करोड़ों रूपए की लागत से बन रहे सड़क का हो रहा है ढलाई

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.