अरविंद सिंह जीके पूजा_पंडाल को सरायकेला-खरसावां के जिला प्रशासन प्रतिष्ठा का मुद्दा न बनाये । आज के अखबारों को देखकर जो बातें सामने आई यह दुख का बिषय है। पंडाल बिगत 2 महीने से बन रहा था तो वहाँ के जिला प्रशासन क्या कुम्भकर्णी निद्रा में सो रही थी। अखबारों में लगातार आदित्यपुर पंडाल की खबरे आ रही थी तो वहाँ के उपायुक्त या आरक्षी अधीक्षक क्या सो रहे थे।
#आदित्यपुरकेथानाप्रभारीकोसस्पेंडकरनी_चाहिए जिन्होंने सरकार के गाइड लाइन को पहले से नही बताया। सरकार की नसीहत दुसरो के लिए अपने लिए नही ?
जमशेदपुर के जिला प्रशासन से सीखनी चाहिए कि पहले से ये लोंग सतर्क थे। यह सही है कि कोरोना से हर ब्यक्ति आहत है पर क्या हेमन्त सोरेन जी मुख्यमंत्री होकर गलती नहीं कर रहे ?
अगर राज्य के मुखिया ( मुख्यमंत्री ) ही नंगा नाचे तो आम जनो को समझाना ब्यर्थ ही है । मुख्यमंत्री जी जिस प्रकार अपनी रैली में हजारों की भीड़ करवा रहे है ? क्या उनकी रैली में हजारों लोंगो की उपस्थिति से कोरोना वायरस नही फैलेगा ? मुख्यमंत्री की रैली में आये लोंगो द्वारा सोसल डिस्टेंसिंग की धज्जी ही नही बल्कि स्वयं मुख्यमंत्री के आँख के सामने ही सरकार द्वारा पालित कानून का बलात्कार कर दिया है ?
#तोक्यायहदोषकेलिएमुख्यमंत्रीपरकेसदर्जनहीहोना #चाहिए ? क्या चुनाव आयोग का दिशा निर्देशों का पालन स्वयं राज्य के मुखिया कर रहे है ? इसी को कहा जाता है बन्दर के हाथ मे नारियल ? क्या यह अपने ही सरकार के नियम कानून की धज्जी नही उड़ा रहे ? उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत यह सरकार कर रही है ।
आदित्यपुर में जो आज स्थिति पैदा हुई है वह पूजा पंडाल वालो की नही बल्कि वहाँ की जिला प्रशासन एवं सरकार की गलती है जिन्होंने काफी लेट में सरकारी गाइड लाइन को जारी किया ।
#राज्यकेमुख्यमंत्रीस्वयंभारतसरकारकीगाइडलाइनको #नही_मानते ।
ये तो वही कहावत हो गयी कि एक लड़का सार्वजनिक जगह पर पेशाब कर रहा था । पड़ोसियों के मना करने के बाबजूद जब वह लड़का नहीं माना तो उसके पड़ोसी इसकी शिकायत करने उनके पिता के जब पहुँचे तो पड़ोसियों ने देखा कि लड़के के पिता अपने घर के पूरे छत पर घूम घूम कर पेशाब कर रहा है। यही हाल अपने राज्य के मुख्यमंत्री जी का है ।
आदित्यपुर में पूजा नही होगा तो इसका विषाक्त वातावरण बनेगा।
सरकार इसमें हठधर्मिता न अपनाए अन्यथा हमे भी इस तरह धर्म के अपमान में कठोर निर्णय लेना होगा ।
#पूजाशांतिसेहोयहसरकारकादायित्वहैऔरसरकारस्वयं #आगमेंघीडालनेकेलिएखड़ीहैजोउचितनहीं_है ।
मैं जमशेदपुर की जनता से भी अपील करता हूँ कि यह बर्ष कोरोना से बचने का बर्ष है हमे खुद बचना है और अपने बच्चों को भी बचाना है । आदित्यपुर में जो माहौल जिला प्रशासन के द्वारा खुद खराब किया जा रहा है उसका बहुत बड़ा असर जमशेदपुर में पड़ेगा ? इससे बचने की बहुत जरूरत है। सरायकेला प्रशासन इस मुद्दे को प्रतिष्ठा न बनाये और सरल तरीके से रास्ता निकाले

