Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत से विवाद के बीच चीनी राष्ट्रपति ने सेना से कहा- युद्ध के लिए रहो तैयार
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    भारत से विवाद के बीच चीनी राष्ट्रपति ने सेना से कहा- युद्ध के लिए रहो तैयार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पिछले 6 महीने से लगातार चल रहा है. जून में गलवान घाटी की घटना के बाद भारत ने इसे लेकर बेहद सख्त रुख अख्तियार किया. अब खबरें आ रही हैं कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने देश की सेना (PLA) से युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है.

    सीएनएन पर प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है-एक मिलिट्री बेस पर दौरे के दौरान चीनी राष्ट्रपति ने सैनिकों से कहा है कि अपना दिमाग और ऊर्जा युद्ध की तैयारी में लगाओ. सीएनएन ने यह रिपोर्ट चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के हवाले से दी है.

    रिपोर्ट के मुताबिक चीनी राष्ट्रपति ने सैनिकों से हाई अलर्ट मोड में रहने के लिए कहा है. साथ ही उन्होंने सैनिकों को पूर्णत: भरोसेमंद रहने की ताकीद भी दी है. चीनी राष्ट्रपति को लेकर यह खबर ऐसे समय में आई है जब भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच सातवें दौर की वार्ता समाप्त हुई है. दोनों देशों की तरफ से जारी की गई एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वो बातचीत से सीमा विवाद सुलझाने के पक्षधर हैं. साथ ही दोनों देशों ने यह भी कहा है कि विवाद सुलझाने के लिए बातचीत लगातार जारी रहेगी.

    सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण

    गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच सीमा पर हालात 1962 के युद्ध के बाद सबसे खराब स्थिति में हैं. खुद विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी इस बात को कह चुके हैं. हालांकि भारत की तरफ से चीन को स्पष्ट किया जा चुका है कि सीमा पर अशांति के साथ दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य नहीं हो सकते हैं. भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए चीन के 200 से ज्यादा ऐप प्रतिबंधित किए हैं जिनमें लोकप्रिय ऐप टिकटॉक भी शामिल है. भारत द्वारा ऐप्स पर कार्रवाई को चीन विश्व व्यापार संगठन के नियमों का उल्लंघन बता चुका है. वर्तमान में दोनों देशों की तरफ से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बड़ी संख्या में सेना तैनात की गई हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअरविंद सिंह पूजा पंडाल को प्रतिष्ठा का मुद्दा ना बनाएं :अभय सिंह
    Next Article गुर्जर आंदोलन: 17 अक्टूबर को भरतपुर में होगी महापंचायत, सरकार अलर्ट

    Related Posts

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.