मजदूरों की सुविधाओं को लेकर मेयर को आवेदन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 12 सितंबर। गांव-देहात से रोज काम की तलाश में मानगो पहुंचने वाले मजदूरों की बुनियादी सुविधाओं को लेकर बिदू चंदन ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने मेयर सुधा गुप्ता से मुलाकात कर आवेदन सौंपा। ट्रस्ट ने मजदूरों के लिए शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ जागरूकता और सहायता कार्यों के लिए एक निर्धारित स्थान देने की मांग की। ट्रस्ट मजदूरों को श्रम कानून, लेबर कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का कार्य करता है। मेयर ने आवेदन पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में शिवानी मार्डी, मैय्या सोरेन, सिमोती बेसरा, मोहिनी सोरेन, सुनील हेब्रम, दीपक रंजीत और चमन सिंह शामिल थे।

