अंसार खान ने मानगो क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नगर निगम के उपनगर आयुक्त को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में मानगो क्षेत्र कि समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त के नाम तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस संबंध में मौलाना अंसार खान ने बताया मानगो के कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है उन्हें जल्द से जल्द बनाया जाए। जवाहर नगर रोड नंबर 13 में नाली पास होने के बावजूद भी उसका काम शुरू नहीं किया गया है, नाली बनाने का काम जल्द से जल्द शुरू किया जाए। दूसरी और मानगो क्षेत्र में बस्ती के अंदर जो रोड बनी हुई है कई क्षेत्रों में अभी तक झाड़ू सफाई का काम नहीं किया गया है, उन क्षेत्रों में हफ्ते में तीन बार झाड़ू लगवाया जाए। प्रतिनिधि मंडल में मोहम्मद जुबेर मलिक, हाजी अब्दुल लतीफ, मोहम्मद अली इमाम, समीर हुसैन, मोहम्मद नासिर हुसैन, खुर्शीद आलम, इम्तियाज आलम, आरजू खान, ओंकार, आफताब खान मौजूद थे।

