Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नूंह में बिना अनुमति​ शोभायात्रा निकालने​ का ऐलान, स्कूल, कॉलेज और इंटरनेट सेवा बंद​​​
    Breaking News Headlines राजनीति

    नूंह में बिना अनुमति​ शोभायात्रा निकालने​ का ऐलान, स्कूल, कॉलेज और इंटरनेट सेवा बंद​​​

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नूंह में बिना अनुमति​ शोभा यात्रा निकालने​ का ऐलान, स्कूल, कॉलेज और इंटरनेट सेवा बंद​​​
    हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ओर से आज सोमवार को ब्रजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान किया गया है। जिसके बाद से प्रशासन अलर्ट मोड़ पर हो गई है। प्रशासन ने शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी है। वाहनों की चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं रविवार को सभी कस्बों में फ्लैग मार्च भी निकाला गया। सभी अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। डीसी ने कहा है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, गांवों की शांति कमेटी से अपील की गई है कि वे अफवाह न फैलने दें और लोगों को समझाकर घर पर ही रहने को कहें।

     

     

    नूंह में स्कूल, कॉलेज और इंटरनेट सेवा बंद
    नूंह के उपमंडल मजिस्ट्रेट अश्विनी कुमार ने सभी स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों की छुट्टी कर दी है। साथ ही, बैंक व एटीएम बूथ बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। वहीं प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को निलंबित कर दिया है। जिले में हर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी भी संदिग्ध से पुलिस पूछताछ करने के बाद ही जाने दे रही है।

     

     

     

    पुलिस ने यूपी, राजस्थान की सीमाओं के अलावा पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, तिजारा व भरतपुर से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखने के लिए बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारनिया ने बताया कि कोई भी व्यक्ति धारा-144 का उल्लंघन न करे। प्रशासन ऐसे लोगों से सख्ती से निपटेगा। कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते हैं, ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

     

    सीएम खट्टर ने लोगों से की अपील
    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुछ हफ्ते पहले हुई नूंह हिंसा का जिक्र करते हुए रविवार को पंचकूला में कहा कि ‘यात्रा’ की अनुमति नहीं दी गई है। यात्रा में भाग लेने के बजाय लोग जलाभिषेक के लिए अपने-अपने इलाकों के मंदिरों में जा सकते हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्कृष्टता का उदाहरण हैं नीरज चोपड़ा, प्रधानमंत्री मोदी समेत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दी बधाई
    Next Article उम्मीदवार तय करने के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का आज से महामंथन

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.