Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्मृतिशेष सुषमा स्वराज है हमारी शान
    Breaking News साहित्य

    स्मृतिशेष सुषमा स्वराज है हमारी शान

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 8, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्मृतिशेष सुषमा स्वराज है हमारी शान

    भारत की लाडली बेटी,
    संसद की थी शान
    राजनीति के रम्य क्षितिज पर,
    एक अलग पहचान
    प्रखर प्रवक्ता कुशल प्रशासक,
    मृदुभाषी विदुषी सबको रहा अभिमान
    स्मृतिशेष सुषमा स्वराज है हमारी शान

    भारतीयता की ध्वजा वाहिका,
    स्वाभिमानी महिला थी
    देशानुराग, मधु-रागिनी,
    कालजयी कोकिला थी
    आदम्य उत्साह की प्रतिमूर्ति,
    छाया लक्ष्मी बाई की
    देशद्रोही दुश्मन समक्ष,
    एक जाग्रत ज्वाला थी
    भारत की यह महिला अब सबकी जान
    स्मृतिशेष सुषमा स्वराज है हमारी शान

    राजनीति के कठिन डगर में,
    पग-पग पर है बाधा
    ऐश्वर्य के महा पाश में,
    किसको इसने नहीं बाँधा
    रही अडिग निष्काम तपस्विनी,
    सती सावित्री जैसी
    सत्य धर्म और त्याग के बल पर,
    सब को इसने साधा
    रही भारत की हरदम आन बान
    स्मृतिशेष सुषमा स्वराज है हमारी शान

    असमय छोड़ गई हम सब को,
    देकर घोर संताप
    दीन-दुखी-वंचित वंधु को,
    दे निर्मम महाशाप
    जब तक उदित रहेंगे गगन में,
    शशि और दिन मान
    अमर रहेगा जन जन के हिय में,
    सुषमा का पुण्य प्रताप
    हिदुस्तान की यह रही सम्मान
    स्मृतिशेष सुषमा स्वराज है हमारी शान

    स्वर्ण अक्षरों में सदैव आपका,
    नाम अंकित रहेगा
    पद चिन्हों पर चलकर भारत,
    जग में नाम करेगा।
    विनम्र श्रद्धांजलि हे!महा विदुषी,
    आज स्वीकार करो तुम
    तेरे उपादेयता का ऋणी, भारत सदा रहेगा
    भारत की यह नारी रही आन बा vuन शान
    स्मृतिशेष सुषमा स्वराज है हमारी शान

    जयहिद
    यूवाकवयित्रि
    अंकिता सिन्हा
    जमेशदपुर झारखंड

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने श्रमदान कर बोरा बांध का निर्माण किया
    Next Article जिला विधि प्रकोष्ठ ने सुष्मा स्वराज को किया नमन

    Related Posts

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    September 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्नों से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

    फुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान: छात्रों ने ली सदस्यता, रोजगार की मांग

    निखार सबलोक हत्याकांड: मुख्य अभियुक्त अशोक सिंह राघव के न्यूज़ पोर्टल कार्यालय व आवास पर चार थानों की संयुक्त छापेमारी

    पोषण जागरूकता रथ को उपायुक्त राजीव रंजन ने दिखाई हरी झंडी

    मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी लाने का निर्देश, 24 सितंबर तक रिपोर्ट जमा करने का आदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.