Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंकित आनंद ने छोटा गोविंदपुर के भोला बगान और हाट बाज़ार में चलाया जनसंपर्क, कहा – ‘जाति नहीं भगवा ही मेरी पहचान
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    अंकित आनंद ने छोटा गोविंदपुर के भोला बगान और हाट बाज़ार में चलाया जनसंपर्क, कहा – ‘जाति नहीं भगवा ही मेरी पहचान

    News DeskBy News DeskMay 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अंकित आनंद ने छोटा गोविंदपुर के भोला बगान और हाट बाज़ार में चलाया जनसंपर्क, कहा – ‘जाति नहीं भगवा ही मेरी पहचान’

    • बारीनगर में गौ तस्करी रोकना प्राथमिकता, गोविंदपुर की जनता हाथ मज़बूत करे : अंकित

    जिला परिषद संख्या पाँच पर राजनीतिक सरगर्मी तेज़ होने लगी है। खडंगाझार निवासी युवा नेता सह इस सीट से जिला पार्षद प्रत्याशी अंकित आनंद ने गुरुवार को छोटा गोविंदपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान परिवारवादी और विस्तारवादी ताकतों को रोकने के लिए अंकित आनंद ने गोविंदपुर की जनता से सहयोग मांगा। कहा की सड़क, नाली निर्माण के इतर मुख्य प्राथमिकता गौशाला निर्माण की है। शिवनगरी, घोड़ाबंधा एवं छोटा गोविंदपुर के थीम पार्क से सटी बस्तियाँ गौ माता की चोरी और तस्करी की वारदातों से परेशान है। किंतु इसपर अंकुश लगाना छोटा गोविंदपुर के सहयोग के बिना असंभव है। अनुरोध किया की अबकी जिला परिषद चुनते समय छोटा गोविंदपुर और घोड़ाबंधा की जनता जातियों में बँटकर नहीं बल्कि भगवा के सम्मान में मतदान करें। कहा की विजयी होने पर परिषद क्षेत्र में गौशाला और सर्वसुविधायुक्त हाट बाज़ार का निर्माण प्राथमिकता रहेगी। अभिभावकों से भी अनुरोध किया की स्कूल फीस के मुद्दे पर एकमात्र मुखर आवाज़ को स्पष्ट जनादेश दें ताकि फीस बढ़ोत्तरी और निजी स्कूलों की मनमानी पर नियंत्रण संभव हो। अंकित आनंद ने छोटा गोविंदपुर की जनता से कहा की कोई प्रत्याशी वोट माँगने आये तो उनसे रिपोर्ट कार्ड अवश्य मांगें। रिश्तेदारों के नाम पर वोट माँगने वालों से व्यक्तिगत उपलब्धि के बारे में पूछना जरूरी है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में जिले में द्वितीय चरण का मतदान हुआ संपन्न
    Next Article नगरी लैंप्स में शुरू हुआ अनुदानित दर पर बीज वितरण

    Related Posts

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    November 7, 2026

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    दुर्गा सप्तशती का जो पाठ करता है उन्हें चारों पदार्थ की सिद्धि प्राप्त होती है: महर्षि चिदात्मन जी।

    उत्कृष्ट कार्य के लिए चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने मालपुर शाखा डाकपाल को किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.