Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एएलएस से पीड़ित एक फैन से मिलीं एंजेलिना जोली फिर भी हुईं ट्रोल
    Headlines सिनेमा

    एएलएस से पीड़ित एक फैन से मिलीं एंजेलिना जोली फिर भी हुईं ट्रोल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    एएलएस से पीड़ित एक फैन से मिलीं एंजेलिना जोली फिर भी हुईं ट्रोल
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली ने इटली के वेनिस में प्रतिष्ठित 81वें वेनिस फिल्म फेस्टिवल में अपनी आगामी बायोपिक ‘मारिया’ के प्रीमियर के दौरान रेड कार्पेट पर सभी फैंस का ध्‍यान अपनी ओर खींचा। साथ ही उन्‍होंने अपने एक फैंस के साथ एक भावुक पल भी बिताया। यहां जोली को शैम्पेन रंग की स्ट्रैपलेस बेज गाउन में नजर आईं। उन्‍होंने इस दौरान अपने एक प्रशंसक से मुलाकात की, जो एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस से पीड़ित है।

     

     

    यह एक न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी है जो मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में तंत्रिका कोशिकाओं को प्रभावित करती है। हालांकि जोली को अपने फैन से मिलना कई नेटिजन्स को पसंद नहीं आया। उनको कहा गया कि यह उन्‍होंने सब कुछ कैमरे के लिए किया। एक यूजर ने कहा: “मुझे लगता है कि यह सही नहीं है।” दूसरे ने कहा, “वह सोचती है कि वह मदर टेरेसा है।” एक ने सवाल किया, “क्या उसने यह नाटक किया है? या यह सच है?” एक नेटिजन ने बस इतना कहा, “यह सब कैमरों के लिए है।” एक ने कहा कि अभिनेत्री उस व्यक्ति के घर जा सकती थी और कैमरों के बिना ऐसा कर सकती थी, मुझे लगता है कि यह मासूम एंजेलिना जोली है।”

     

     

    अभिनेत्री जोली फिल्म की पहली आधिकारिक स्क्रीनिंग से पहले रेड कार्पेट पर नजर आईं। जोली ने गाउन पहना था वह डिजाइनर और कॉउचर हाउस तमारा राल्फ द्वारा बनाया गया था। उन्‍होंने बालों को खुला रखने का फैसला किया और अपने ब्राउननिश बालों को काफी सिंपल तरीके से स्टाइल किया। स्मोकी आंखों और एक बोल्ड स्टेटमेंट रेड लिप के साथ उन्‍होंने अपने लुक को पूरा किया। गाउन के साथ उन्‍होंने शोल्डर पर एक फर स्टोल भी लिया था। उनकी नवीनतम फिल्म का नाम “मारिया” है, जो कि महान ओपेरा गायिका मारिया कैलास के जीवन पर आधारित है। पाब्लो लारेन द्वारा निर्देशित इस फिल्‍म का निर्माण फ्रेमेंटल ने किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा के निवर्तमान एसपी का विदाई सह सम्मान तथा नये एसपी का स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया
    Next Article न्यायालय का उत्तराखंड सरकार को ट्रांसजेंडरों के कानून के अनुरूप नियमों में बदलाव का निर्देश

    Related Posts

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    September 17, 2026

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Aktuelle Angebote und slotexo für ein verbessertes Online-Casino-Erlebnis

    Notable análisis de estrategias y pokerenchile para jugadores avanzados en Chile

    Exclusive access and 7 gold casino login for rewarding opportunities

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

    मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, एमजीएम अस्पताल में भी हुआ हंगामा

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.