Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आंध्र प्रदेश : नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
    Headlines

    आंध्र प्रदेश : नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आंध्र प्रदेश : नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
    आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में दारसी के पास यात्रियों से भरी एक बस सागर नहर में गिर गई. हादसे में 7 साल की बच्ची समेत 7 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए.

     

     

    पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आधी रात के आसपास 40 से अधिक यात्रियों को ले जा रही आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस सागर नहर में गिर गई. बस पोडिली से काकीनाडा से जा रही थी. पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. दारसी सब इंस्पेक्टर रामकृष्ण ने बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. घायलों का दारसी और ओंगोल अस्पतालों में इलाज चल रहा है.प्रकाशम एसपी मलिका गर्ग का कहना है कि बस एक शादी के रिसेप्शन के लिए पोडिली से काकीनाडा की ओर जा रही थी. बस एक कंक्रीट की दीवार से टकराने के बाद नियंत्रण खो बैठी और नहर में गिर गई. इसमें सात लोगों की जान चली गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए.

     

     

     

    घायल बोले- ड्राइवर को आ रही थी झपकी

    उधर, घायलों के मुताबिक बस के ड्राइवर के झपकी लेने के कारण हादसा हुआ है. हादसे के शिकार मृतकों की पहचान अब्दुल अजीज (65), अब्दुल हानी (60), शेख रमीज (48), मुल्ला नूरजहां (58), मुल्ला जानी बेगम (65), शेख शबीना (35) और शेख हीना (7) के रूप में की गई है. बस हादसे को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शोक जताया है. साथ ही अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेपाल में हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार, 5 मैक्सिकन समेत 6 लोगों की मौत, एवरेस्ट जा रहा था
    Next Article महाराष्ट्र: खरगे और राहुल गांधी की कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक, पार्टी को फिर से मजबूत बनाने पर जोर

    Related Posts

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    July 25, 2026

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    July 25, 2026

    रामगढ़ 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    रामगढ़ 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    झारखण्ड सरकार, छात्रों के मुद्दे पर विफल…., JPSC- JSSC परीक्षा में बड़े पैमाने पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़. – रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.