आंध्र भक्त श्री राम मंदिर बिष्टुपुर के महासचिव दुर्गा प्रसाद का निधन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।आंध्र भक्त श्री राम मंदिर, बिष्टुपुर के महासचिव श्री दुर्गा प्रसाद का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन से मंदिर समिति सहित श्रद्धालुओं और समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनका दाह संस्कार कल किया जाएगा। कल सुबह 10 बजे बागबेड़ा गणेश नगर, रोड नंबर-3 स्थित उनके आवास से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जो पार्वती घाट, बिष्टुपुर पहुँचेगी।
स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद अपने मिलनसार स्वभाव, धार्मिक निष्ठा और सामाजिक सेवा के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को मंदिर परिवार और श्रद्धालुओं के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

