Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के द्वारा ज़रूरतमंदों को कम्बल ,गर्म टोपी एवं बिस्किट का वितरण कर मानवता का निभाया फ़र्ज़
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के द्वारा ज़रूरतमंदों को कम्बल ,गर्म टोपी एवं बिस्किट का वितरण कर मानवता का निभाया फ़र्ज़

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हजारीबाग़:आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के द्वारा ज़रूरतमंदों को कम्बल ,गर्म टोपी एवं बिस्किट का वितरण कर मानवता का निभाया फ़र्ज़ 

    “कड़कड़ाते ठंड से बचने के लिए आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के द्वारा मध्य रात्रि सहर के कई जगहों पर ज़रूरतमंदों को कम्बल , गर्म टोपी एवं बिस्किट का वितरण कर मानवता का फ़र्ज़ निभाया गया।

     

    टीम देर रात तक भ्रमण करती रहीं और जरूरतमंदो को खोज कर उनको कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत बंशी लाल चौक से किया गया और उसके बाद सदर हॉस्पिटल, बस अड्डा, आरटीओ ऑफिस ,डिस्ट्रिक्ट मोड़, थाना गली, सिटी लिंक अन्नदा चौक, गोला चौक इत्यादि जगहों पे वितरण किया गया।

    भुक्ति प्रधान जनरल राजेंद्र राणा ने कहा की टीम पूरे विश्व स्तर पर अपदा राहत , सामुदायिक सेवा और सतत विकास के लिए प्रयत्नशील हैं और हज़ारीबाग़ में भी सेवा कार्य लगातार किया जा रहा हैं । आगे उन्होंने कहा की सबसे ज्यादा दिक्कत तो रिक्शा चालक, ठेला चालक और सड़कों पर गुजर बसर करने वाले लोगों को होती है, ना ही उनके पास ठंड से बचने के लिए कम्बल होती है और ना ही अलाव की व्यवस्था, ऐसे में ये हमारा दायित्व बनता है कि हम मानवता कि सेवा करे।

     

     

    रिलीफ़ टीम के जिला सचिव डॉक्टर सुरेश ने कहा की हजारीबाग में ठंड के सुरूवात से ही हमारी टीम जरूरतमंदो तक कम्बल दे रही है। निस्वार्थ भाव से सेवा करते टीम का मुख्य उद्देश्य है कि “मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है”। इस संसार का मालिक परमात्मा परमेश्वर है उसी को जीवन का मुख्य आधार मानकर प्राकृतिक सामंजस्य को बनाकर रखना चाहिए।

    इस सेवा कार्य में आनन्द मार्ग हजारीबाग से भुक्ति प्रधान जनरल राजेंद्र राणा , रिलीफ़ सचिव डॉक्टर सुरेश, दिनेश दादा, परमेश्वर दादा, कोलेश्वर दादा ,रितेश दादा , युगल दादा, निशांत जी, विजय जी, देवशीष दादा के साथ टीम के सभी लोगों ने अपना सहयोग दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुनियाभर में डाउन हुआ X, यूजर्स को टाइमलाइन देखने में आ रही परेशानी
    Next Article झारखंड :भाजपाईयों ने जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन , मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग

    Related Posts

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    November 11, 2026

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    November 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    भारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा अनुभव है रामायण: हेमा मालिनी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को 2028 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,328 अंक उछला; निवेशकों की संपत्ति 6 लाख करोड़ बढ़ी

    विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल कर सकता है पिता, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कानूनी अधिकार

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.