Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमित शाह ने 2024 का चुनावी शंखनाद करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
    Breaking News Headlines खबरीलाल खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार राजनीति

    अमित शाह ने 2024 का चुनावी शंखनाद करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चाईबासा    -:अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के तहत शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चाईबासा पहुंचे. यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने 2024 चुनावी शंखनाद करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया. मंच पर बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे. चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में यह कार्यक्रम रखा गया था.

    मंच पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, जमशेद सांसद  विद्युत वरण महतो, बीडी राम, संजय सेठ, सुनील सिंह, समीर उरांव, सुनील सोरेन, पीएन सिंह, निशिकांत दुबे, सुदर्शन भगत, आदित्य साहू, रांची मेयर आशा लकड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी समेत अन्य नेता मौजूद रहे.

     

     

     

     

    जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. शाह ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड को तबाह कर दिया है. ये सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है. पूरे भारत की गरीबी यहां से मिटाई जा सकती है, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. जब हमारी सरकार यहां थी तो हमारी सरकार ने यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युतीकरण जैसी योजनाओं पर काम शुरू किया था, लेकिन फिर ऐसी सरकार आई जिसने राज्य को तबाह करके रख दिया. अटल जी ने बिहार से राज्य को अलग करने की मांग को पूरा किया था.

     

     

     

     

    उन्होंने कहा कि इस राज्य का मुख्यमंत्री तो जनजातियों का है मगर ये उन्ही का विरोधी है. राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. जबरन उनकी जमीन लूटी गई है. राज्य में घुसपैठिओं से रक्षा करने की जिम्मेदारी किनकी है, उनकी है या नहीं, लेकिन अपनी वोट बैंक के लिए यहां की माता- बहनों के साथ जो वो कर रहे हैं. जनता उन्हें माफ नहीं करेगी. इसका परिणाम उन्हें 2024 में देखने को मिल जाएगा. 2024 में कमल खिल जाएगा. राज्य में नौकरी के नाम पर युवाओं और खतियान के नाम पर आदिवासियों के साथ धोखा हुआ है.

    शाह ने कहा कि हमने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया है. द्रौपदी मुर्मू जी आज देश की राष्ट्रपति है. ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी आदिवासी को ये पद दिया गया है. वहीं, उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने आदिवासियों की जमीन बेचने का काम किया है. सोरेन सरकार घुपैठियों के मध्यम से यहां के आदिवासियों की जमीन हड़पने का काम करवा रही है. इस सरकार ने केवल और केवल भ्रष्टाचार किया है. इस बार झारखंड में परिवर्तन आएगा.

     

     

     

    वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी लोग लाल पानी पीने को मजबूर हैं. झारखंड में विकास कोसो दूर है. वर्तमान सरकार लोगों की नहीं अपनी चिंता करती है. अपने परिवार की चिंता करती है. आज तो राज्य में लुटेरों और बिचौलियों की सरकार है. जो राज्य को लूट रहे हैं. मंच को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी संबोधित किया.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय के के सिंह की पुण्य स्मृति में आयोजित नेत्र ज्योति महायज्ञ समारोह का हुआ शुभारंभ
    Next Article विधायक सरयू राय अपने तीन साल के विकास कार्य के लेखा जोखा सार्वजनिक किया

    Related Posts

    वेतन और स्थायीकरण की मांग को लेकर एसटी आवासीय उवि के शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

    May 5, 2026

    तीन राज्यों में मिली जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

    May 5, 2026

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मंगलसाई में चयनित स्थानीय छात्रों का ही नामांकन हो

    May 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वेतन और स्थायीकरण की मांग को लेकर एसटी आवासीय उवि के शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

    तीन राज्यों में मिली जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मंगलसाई में चयनित स्थानीय छात्रों का ही नामांकन हो

    दिनदहाड़े स्कूटी चोरी से दहला आदित्यपुर, सीसीटीवी में कैद हुए चोर, स्थानीय पुलिस की सुस्ती पर भड़के लोग

    पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, खरसावाँ में चार गिरफ्तार, हथियार व स्कूटी बरामद

    “दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव केवल फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि प्यार और दोस्ती का भी उत्सव है” – प्रसिद्ध निर्देशक अडूर गोपालकृष्णन

    बंगाल की जीत उत्तर भारतीयों की जीत : सुधीर कुमार पप्पू 

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.