Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भगवानपुर प्रखंड कार्यालय के आगे पंचम राज्य वित्त आयोग पंचायत समिति अंश से बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के 14 कमरा का 4वर्ष बाद भी नही हुआ आवंटन ।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    भगवानपुर प्रखंड कार्यालय के आगे पंचम राज्य वित्त आयोग पंचायत समिति अंश से बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के 14 कमरा का 4वर्ष बाद भी नही हुआ आवंटन ।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पंचायत समिति की बैठक में हमने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के कमरा के आवंटन का प्रस्ताव में लिया है: प्रखंड प्रमुख

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो( चंदन शर्मा)
    भगवानपुर , बेगूसराय : भले ही सरकार पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर पंचायत और प्रखंड तक स्तर तक विभाग द्वारा राशि भेजने का काम करती है पर सरकारी राशि का सद उपयोग नही हो पा रहा है।इसकी एक बानगी भगवानपुर प्रखंड में देखने को मिल रहा है । बताते चले कि भगवानपुर प्रखंड कार्यालय के आगे पंचम राज्य वित्त आयोग पंचायत समिति अंश से वर्ष 2019.20में 29लाख 97हजार 200की लागत से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के 14 कमरा का निर्माण करवाया गया।लेकिन करीब 4वर्ष वित जाने के वावजूद इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के कमरा का आवंटन किसी कारण वश नही किया गया है। पंचायत समिति अंश से यह बनाए गए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सरकारी 29लाख97हजार200 रुपए लगाए गए मगर 4वर्ष बाद भी कमरा आवंटन नही किए जाने से एक रुपया भी राजस्व की प्राप्ति पंचायत समिति को नही हुई ।अगर कमरा का आवंटन निर्माण के साथ ही हो जाता तो अभी तक पंचायत समिति को अच्छी खासी राजस्व की प्राप्ति होती। मगर इस पर ना तो अधिकारी सुध ले रहे हैं न ही जनप्रति निधि सुध ले रहे हैं।

    क्या कहते हैं राजनीति प्रतिनिधि

    राजद प्रखंड अध्यक्ष रणधीर वर्मा ने कहा कि पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि के उदासीनता के कारण आज 4वर्षो से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स कमरा आवंटन का वाट जोह रहा है जब सरकारी राशि का प्रयोग किया गया है तो उससे राजस्व की प्राप्ति भी होनी चाहिए हम प्रशासन एवं प्रखंड प्रमुख से मांग करते हैं जल्द से जल्द शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के कमरा को उचित लाभुक के बीच आवंटन किया जाय।वही लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान ने कहा कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में पंचायत समिति अंश का राशि का उपयोग किया गया है तो उससे राजस्व प्राप्ति करने के बारे में भी विचार करने की आवश्यकता है हम प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द ही शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के कमरा का आवंटन करवा दिया जाय तो अच्छा रहेगा।कांग्रेस नेता शंभू चौधरी ने कहा कि हम प्रशासन और जनप्रतिनिधि से मांग करते हैं कि जल्द ही शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के कमरा का आवंटन करवाते हुए उचित लाभुक को दिया जाय ताकि सरकारी राजस्व की प्राप्ति होता रहे।

    क्या कहते हैं प्रतिनिधि

    पूर्व प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य लालबाबू पासवान ने कहा कि यह पंचायत समिति के संज्ञान में है पंचायत समिति की बैठक में यह मामला रखा गया है उम्मीद है कि जल्द ही इस पर आवंटन की दिशा में सार्थक कदम उठाया जाएगा।
    पंचायत समिति सदस्य हरिओम शर्मा ने कहा कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के कमरा का आवंटन होना तो जरूरी है यह मामला पंचायत समिति की बैठक में रखा गया है उम्मीद है कि जल्द ही इस पर संज्ञान लिया जाएगा।

    क्या कहते हैं प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार।

    प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार ने कहा कि पंचायत समिति की बैठक में हमने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के कमरा के आवंटन का प्रस्ताव में लिया है और इस पर वरीय अधिकारियों का भी मार्गदर्शन मांगा है हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के कमरा का आवंटन हो जाय ताकि पंचायत समिति में राजस्व की प्राप्ति होता रहे और लोगों को रोजगार करने में आसान हो।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदिवासी कुड़मी समाज ने भाषा सर्वेक्षण मे कुड़माली भाषा को शून्य दर्शाये जाने का किया विरोध
    Next Article बंगाल विधिज्ञ परिषद ने तीन नये कानूनों के विरोध में एक जुलाई को ‘काला दिवस’ मनाने की घोषणा की

    Related Posts

    टेल्को में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ, बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट पर रहेगा फोकस

    May 10, 2026

    सुरजीत सिंह खुशीपुर दोबारा जीते, बुरी तरह हारे मानावाल 126 मतों के अंतर से हराया, चरणजीत और परविंदर को पुलिस ने निकाला

    May 10, 2026

    जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टेल्को फायरिंग कांड के दो आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

    May 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ, बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट पर रहेगा फोकस

    सुरजीत सिंह खुशीपुर दोबारा जीते, बुरी तरह हारे मानावाल 126 मतों के अंतर से हराया, चरणजीत और परविंदर को पुलिस ने निकाला

    जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टेल्को फायरिंग कांड के दो आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

    बर्मामाइंस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 175 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, अंतरजिला नेटवर्क ध्वस्त

    स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए ‘लिबर्टी ब्लॉक’ एप लॉन्च

    विविध क्षेत्रीय कलारूपों को व्यापक दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने का मौकाःमोनिका

    “मां सिर्फ रिश्ता नहीं, जीवन की आधारशिला” — आदित्यपुर में तेजश्विनी संगठन ने मनाया भावनात्मक मातृ दिवस समारोह

    बड़ा फैसलाःरेल जीएम से मिलेगा रेल यात्री संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल

    सांझा साहित्य मंच की काव्य गोष्ठी में बिखरे भावों के विविध रंग, कवियों ने माँ को किया नमन

    बंगाल की हिंसा लोकतंत्र पर धब्बा और बड़ी चुनौती | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.