Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रिम्स के सभी डॉक्टर मानवता के जज्बे के साथ चिकित्सा कार्य करते हैं: बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines झारखंड रांची

    रिम्स के सभी डॉक्टर मानवता के जज्बे के साथ चिकित्सा कार्य करते हैं: बन्ना गुप्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि रिम्स के सभी डॉक्टर मानवता के जज्बे के साथ चिकित्सा कार्य करते हैं।
    रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग में आने वाले गंभीर मरीजों को फर्श पर इलाज से मुक्ति मिलेगी, प्रबंधन के द्वारा ओल्ड इमरजेंसी में 40 बेड का एक्सटेंशन वार्ड की शुरुआत कर दी गयी है। वार्ड के उद्घाटन में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कांके विधायक समरी लाल, प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, रिम्स निदेशक डॉ आरके गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    रिम्स ट्रामा सेंटर सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रिम्स के डॉक्टरों एवं सभी चिकित्सा कर्मियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत किये गये आपरेशन एवं चिकित्सा कार्य में सहयोग करने वालों को 31 जनवरी तक आठ करोड़ रुपये इनटेंसिव का वितरण किया जायेगा।

    न्यूरो विभाग में बेड को बढ़ाने की और ज्यादा जरूरत: बन्ना गुप्ता
    एक्सटेंशन वार्ड में माइनर ओटी, ड्रेसिंग रूम, एचडीयू समेत अन्य उपकरण लगाए गए हैं। यहां चिकित्सक और नर्स की तैनाती रहेगी। न्यूरो से संबंधित गंभीर मरीजों का उपचार जल्दी शुरू किया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य व राज्य से बाहर न्यूरो से संबंधित मरीजों की संख्या ज्यादा है। हेड इंज्यूरी से लेकर स्पाइनल इंज्यूरी तक के मामले आते हैं। हमारे पास 120 बेड पहले से थे। 40 नए बेड लगाए गए हैं। इसे और बढ़ाने की जरूरत है। रिम्स की व्यवस्था में और सुधार करने की जरूरत है, जिसे किया जाएगा। साथ ही रिम्स के कई अनुभवी चिकित्सक सेवा निवृत हो रहे हैं, कैसे वो इसके पश्चात भी रिम्स में सेवा देते रहें इसपर भी विचार किया जा रहा है।
    इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के नव नियुक्त प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने अपना उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि रिम्स के हर विभाग की विस्तारीकरण की जरुरत है। रिम्स में मरीजों की भीड़ ज्यादा रहती है। जितनी भी सुविधा दी जाती है उतनी कम है। प्रधान सचिव ने कहा कि रिम्स के डॉक्टरों की समस्याओं पर ध्यान दिया जायेगा। राज्य की सरकारी अस्पतालों को कैसे बेहतर करें इस पर जल्द ही निर्णय लिया जायेगा। गुजरात, केरल में सरकारी अस्पताल बेहतर कार्य कर रहे हैं। आय़ुष्मान भारत योजना का पूरा सहयोग मिल रहा है। इसमें डॉक्टरों एवं नर्सो को भी प्रोत्साहन राशि के रुप में वितरित किया जाता है। जल्द ही राज्य में इंसेन्टिव देने का प्रक्रिया शुरु की जायेगी।

    कांके विधायक समरी लाल ने भी रिम्स निदेशक सहित डॉ सीबी सहाय के कार्यों की प्रशंसा की साथ ही स्वास्थ्य मंत्री द्वारा अबतक किये गये कार्यों की सराहना की।
    रिम्स के निदेशक डॉ आरके गुप्ता ने कहा कि अस्पताल के निरीक्षण के दौरान देखा कि ओल्ड इमरजेंसी बंद पड़ा हुआ है। जिसे न्यूरो सर्जरी विभाग का एक्सटेंशन बनाने का निर्णय लिया गया और इसे पूरा कर दिया गया है। अब मरीजों को फर्श पर इलाज से मुक्ति मिलेगी। यह मेरे लिए सुखद अनुभूति है। रिम्स निदेशक डॉ राजीव गुप्ता ने अपने कार्यकाल में किये गये उल्लेखनीय कार्यों पर भी प्रकाश डाला।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद विद्युत वरण महतो को मिला दादा साहब फाल्के आइकॉन अवार्ड – 2024
    Next Article मैरी कॉम ने संन्याय की खबरों का किया खंडन कहा- मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया

    Related Posts

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.