Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा ने वोट देने की अपील की
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा ने वोट देने की अपील की

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा ने वोट देने की अपील की

    अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की जामताड़ा इकाई ने न्यू पालीटेक्निक कॉलेज जामताड़ा के प्रांगण में पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना वोट देने के बाद मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
    संघ के प्रमंडलीय राज्य उपाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार ने 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदाताओं से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव में हर एक मत का महत्व होता है। एक-एक मत के अंतर से हार जीत का फैसला होता है। अपनी इच्छा की सरकार बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता को अपने घर से निकल कर वोट करने की आवश्यकता है।

     

    जिला महासचिव हरि प्रसाद राम ने बताया कि उपायुक्त द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत हर क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने हेतु ट्राई साइकिल, वाहन इत्यादि के पहल की सराहना की। दिव्यांग मतदाताओं से लोकतंत्र का हिस्सा बनने की अपील की।

     

    जिला संगठन मंत्री द्वारिका राम ने दुमका लोकसभा के सभी मतदाताओं से अपील किया कि आप जिसे चाहें अपना वोट दें, यह आपका अधिकार है। लेकिन आप सभी लोग अपने मत का प्रयोग जरूर करें। लोकतंत्र के इस पावन पर्व के मौके पर बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और 1 जून को होने वाले चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करें। मतदान के दिन देश हित में पहले मतदान, फिर अन्य काम निपटाने की अपील की।

     

     

    उन्होंने खासतौर से युवा और महिला मतदाताओं से बढ़-चढ़कर वोट करने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा, “जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा.”
    मौके पर संयुक्त सचिव अमरनाथ दास, प्रवक्ता दिनेश करमाली, पूर्व प्रवक्ता एस एम इमाम, उदय नारायण प्रसाद, विद्या सागर, अजय कुमार, प्रीति कुमार रविकर, दुर्गेश कुमार दुबे, मुकेश कुमार,रविकांत शर्मा, जितेंद्र भगत मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएसपी ने भगवानपुर थाना का किया निरीक्षण,निरीक्षण के  क्रम में दिए कई  आवश्यक  निर्देश 
    Next Article BJP को सातवें चरण की वोटिंग से पहले लगा सुको से झटका, हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका खारिज

    Related Posts

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.