बोकारो स्टील प्लांट के प्रशासनिक भवन के सभी गेटो को किया जायेगा जाम
-बोकारो के बीएसएल के खिलाफ आज प्रदर्शन का आयोजन था उसको स्थगित किया गया विस्थापितों ने कहा विस्थापित अप्रेंटिश संघ द्वारा 11 अक्टूबर 2023 से ग्रेड S1 बिज्ञप्ति संख्या BSL/R/2023-01 का स्कील टेस्ट बोकारो मे होने वाला था जिसको बाधित करने हेतु कार्यक्रम लिया गया गया था लेकिन बोकारो प्रबंधक द्वारा स्कील टेस्ट को चास नाला धनबाद कर दिया गया
जिसके कारण संघ के लोगो द्वारा एच.आर.डी मे पहुचकर बोकारो प्रबंधक के खिलाफ नारा बाजी किया और कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। संघ के प्रदीप सोरेन ने कहा कि बोकारो प्रबंधक विस्थापित विरोधी मानसिकता के तहत हमलोगो से पिछे लिये गये परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया जबकि हमलोगो के परीक्षा का रिजल्ट अभी तक जारी नही किया है
जिससे हमलोग काफी आहत है । वही सुनिल कुमार ने कहा बोकारो प्रबंधक से मांग करते है कि हमलोगो का रिजल्ट जल्द से जल्द जारी करते हुए नई बहाली का बिज्ञप्ति जारी करे नही तो आने वाले दिनो मे बोकारो स्टील प्लांट के प्रशासनिक भवन के सभी गेटो को जाम किया जायेगा।

