आज जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ऑल ब्रीड डॉग शो का उद्घाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:टाटा स्टील के सहयोग से जमशेदपुर केनल क्लब की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तीन दिवसीय ऑल ब्रीड डॉग चैंपियनशिप शो का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित डॉग शो में देश के कई राज्यों से प्रतिभागी अपने-अपने श्वानों के साथ भाग ले रहे हैं।

आयोजन का उद्घाटन सुबह किया जाएगा, जिसके बाद प्रतियोगिताएं प्रारंभ होंगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस डॉग शो में विभिन्न नस्लों के डॉग्स के बीच प्रतिस्पर्धा होगी, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले डॉग्स को सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता से पहले प्रतिभागियों ने अपने-अपने डॉग्स के साथ जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अभ्यास किया। जमशेदपुर केनल क्लब द्वारा आयोजित इस शो का मुख्य उद्देश्य डॉग ब्रीडिंग के मानकों को बढ़ावा देना, जिम्मेदार पालतू पालन के प्रति जागरूकता फैलाना और डॉग प्रेमियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है।
यह आयोजन न केवल डॉग प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र है, बल्कि शहर में खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नई पहचान दे रहा है।

