Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आजसू पार्टी ने पटमदा प्रखंड मुख्यालय में किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी का आरोप
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    आजसू पार्टी ने पटमदा प्रखंड मुख्यालय में किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी का आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आजसू पार्टी ने पटमदा प्रखंड मुख्यालय में किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी का आरोप

    पटमदा :
    आजसू पार्टी के पटमदा प्रखंड कमेटी के बैनर तले सोमवार को पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थानीय समस्याओं एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से चुनाव पूर्व जारी घोषणा पत्र में जनता से किए गए वादों को लागू करने आदि समेत 25 सूत्री मांग पत्र बीडीओ अरविंद बेदिया को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। इस दौरान मौजूद बीडीओ व सीओ से पूर्व मंत्री ने जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्रों के निर्गत होने में विलंब होने, जमीन के खारिज-दाखिल एवं ऑनलाईन के काम में ग्रामीणों को बेवजह परेशान करने एवं बिना चढ़ावे के काम नहीं करने की शिकायतों को दूर करने की मांग की। दोनों पदाधिकारियों ने आजसू पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि अगर कार्यालय में काम के दौरान कोई भी दिक्कत होती है तो सीधे उनसे संपर्क करें समाधान किया जाएगा।

     

     

    इससे पूर्व बेलटांड़ चौक स्थित पार्टी कार्यालय परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ने चुनाव पूर्व वादा किया था कि गरीबों को 3 लाख का आवास देंगे, वृद्धावस्था पेंशन के रूप में ढाई हजार रुपये, ढाई हजार रुपये प्रति क्विंटल धान की खरीदारी, मुफ्त में बिजली, एक साल में पांच लाख नौकरी और नौकरी मिल ने तक 5 हजार और 7 हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देंगे। लेकिन इस सरकार को साढ़े तीन साल हो गए, एक भी वादा पूरा नहीं कर सके। उन्होंने आरोप लगाया कि झूठ की बुनियाद पर बनी इस सरकार में चारों ओर लूट मची हुई है।

     

     

     

    सहिस ने स्थानीय विधायक मंगल कालिन्दी पर उनके ही कार्यकाल में किए गए शिक्षा, पेयजल व अन्य योजनाओं की उपलब्धि पर झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया। पूर्व झामुमो नेता आदित्य महतो ने कहा कि जनता मंगल कालिन्दी को विधायक बनाकर पछता रही है क्योंकि उनसे किसी भी काम के लिए सम्पर्क करने पर लोगों को कामारडीह भेज देते हैं। उन्हें यह बताना चाहिए कि वोट आपको देखकर दिया था या सुभाष कर्मकार को। सभा को प्रखंड अध्यक्ष अजीत महतो, सचिव अनाथ बंधु कुंभकार, श्रीमंत मिश्रा व अन्य कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर :मोहरदा वाटर प्लांट के पीने के पानी की शुद्धता में सुधार को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा वाटर प्लांट का घेराव
    Next Article जमशेदपुर : भविष्य को लेकर चिंतित सैकड़ों संख्या मे छात्राएं पहुंची जिला मुख्यालय

    Related Posts

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    November 13, 2026

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    November 13, 2026

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री बांटेंगी विधायक पूर्णिमा साहू

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, चार दिनों तक होगी सूर्य उपासना

    छठ महापर्व देता है स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से करें परहेज : हिन्दूपीठ

    संस्था ‘यात्रा’ ने 200 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटे छठ पूजा के सूप एवं पूजन सामग्री

    Vegas Now Casino: How Quick-Hit Players Manage Fast Sessions on Mobile

    2 घंटे में परमात्मा के अस्वस्थ बच्चे को स्वस्थ करने के लिए 10 यूनिट रक्तदान किया गया

    झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा, 15 नवंबर को ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ से होगा शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.