सैकड़ो कार्यकर्ताओ संग आजसू जिलाध्यक्ष पहुचे रांची, शामिल हुए बलिदान दिवस में
राष्ट्र संवाद संवाददाता

आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिँह ने अपने सैकड़ो कार्यकत्तओ संग जमशेदपुर से रांची स्थित हरिबंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम खेलगाव पहुचे, जहा पार्टी कार्यकर्ताओ संग पार्टी सुप्रीमो संग अन्य केंद्रीय पदाधिकारियों से मुलाक़ात कर पार्टी के प्रति अपनी पूरी निष्ठा व्यक्त करते हुए पार्टी हित मे संघर्ष करने का संकल्प लेकर पार्टी के दिशा निर्देष पर कार्य करने की बात कहते हुए आगे बढ़ने का आश्वाशन दिए

उक्त अवसर पर पार्टी सुप्रीमो ने सभी क़ो क्षेत्र के जवळन्त विषयो पर मुखरता के साथ प्रखंड स्तर पर या गांव के चौपाल पर पार्टी के विचारों से अवगत कराये, क्योंकि राज्य की जनता की निगाहे आजसू पार्टी पर हैं और सत्ता मे बैठे लोग सियासत के नाम पर लूटने खसोटने मे लगे हैं इसलिए राज्य क़ो बचाने और सवारने का संकल्प लेकर जाइये और पुनः इस राज्य के बेहतर भविष्य हेतु बलिदान देने की जरूरत पड़ी तो सबसे पहले आजसू के नौजवान खडे रहेंगे सुदेश महतो खड़ा रहेगा, उनके अभिभाषण से कार्यकर्ताओ मे जोश आ गया और आजसू पार्टी का उधघोष कर उनके हौसला बढ़ाने का कार्य करना होगा !

रांची जाने वालो मे मुख्य रूप से संजय मलाकार, अप्पू तिवारी संजय सिँह, विमल मौर्या, अजय सिँह बब्बू, संतोष सिँह, चन्द्रश्वर पाण्डेय, ललित सिँह, मुद्रीका सिँह, मंगल टुडू, दीपक पांडेय, प्रवीण प्रसाद, संगीता कुमारी, मंजू राज, सुधीर सिँह, सोनू सिँह, जितेंद्र यादव,राजेश ओझा, समेत अन्य मौजूद रहे


