अजय कुमार शर्मा कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी के द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता एवं केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी के सचिव अजय कुमार शर्मा को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बलजीत सिंह बेदी ने माला पहनकर एवं जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कांग्रेस पार्टी का अंग वस्त्र प्रदान कर विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाया। इस अवसर पर अजय शर्मा ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत देश में कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को मजबूत बनाना बहुत जरूरी हो गया है।
इसी उद्देश्य से प्रभावित होकर मैं कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं और अपनी पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचने में अपना सर्वस्व निछावर करूंगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहार दुबे, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, प्रदेश सचिव सामंता कुमार, कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद, भारतयात्री अमरजीत नाथ मिश्रा, कमर रजा खान, अनन्त लाल, युवा कांग्रेस सन्नी सिंह उपस्थित रहे।