Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एआईएसएफ नेताओं ने मुफ्त शिक्षा कानून का आदेश काॅलेज कैंपस में चिपकाते हुए आक्रोश पूर्ण किया प्रदर्शन
    बिहार बेगूसराय राजनीति

    एआईएसएफ नेताओं ने मुफ्त शिक्षा कानून का आदेश काॅलेज कैंपस में चिपकाते हुए आक्रोश पूर्ण किया प्रदर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एआईएसएफ नेताओं ने मुफ्त शिक्षा कानून का आदेश काॅलेज कैंपस में चिपकाते हुए आक्रोश पूर्ण किया प्रदर्शन

    चन्दन शर्मा ब्युरो मुंगेर प्रमंडल की रिपोर्ट
    बेगूसराय : गुरूवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एसबीएसएस काॅलेज में निशुल्क शिक्षा कानून के आदेश को काॅलेज कैंपस के विभिन्न जगहों पर चिपका दिया।ये आदेश बिहार सरकार,माननीय उच्च न्यायालय एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के द्वारा दिया गया है।इन आदेशों में छात्राओं एवं अनुसूचित जाति के छात्रों से किसी भी प्रकार का शैक्षणिक अथवा नामांकन शुल्क नहीं लिया जाना है।एआईएसएफ के एसबीएसएस काॅलेज इकाई के द्वारा आज इस मामले को लेकर काॅलेज के प्रशासनिक भवन के द्वार पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन का नेतृत्व काॅलेज अध्यक्ष वसंत कुमार एवं कोषाध्यक्ष विपिन कुमार संयुक्त रूप से कर रहे थे।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा हमारा संगठन बेगूसराय के हर काॅलेज कैंपस में जाकर माननीय उच्च न्यायालय एवं मिथिला विश्वविद्यालय के आदेश को चिपकाने का काम करेगा।हमारा उद्देश्य छात्र छात्राओं के बीच इस कानून के संबंध में जागरूकता फैलाना है।जिला सहसचिव विवेक कुमार एवं कोषाध्यक्ष मोनू सिंह ने कहा केजी से पीजी तक के मुफ्त शिक्षा कानून एआईएसएफ के संघर्ष की देन है।अब इसे धरातल पर लागू करने के लिए हम संघर्षरत हैं।
    छात्रनेता वसंत कुमार एवं बीपीन कुमार ने कहा एसबीएसएस काॅलेज अविलंब उक्त कोटि के छात्र छात्राओं से लिए गए शुल्क को वापस करे अन्यथा हम अनिश्चित काल के लिए प्राचार्य को बंधक बनाएंगे।उन्होंने कहा विश्वविद्यालय के आदेश को उनके अंगीभूत इकाई द्वारा पालन नहीं किया जाना निंदनीय है।कुलपति महोदय को इस संबंध में शख्त एक्शन लेना चाहिए।इस मौके पर जीडी कॉलेज से विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अभिषेक कुमार,कुंदन कुमार,केशव कुमार,राहुल कुमार,रजनीश कुमार,नवीन,दिलखुश समेत अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएबीवीपी के आंदोलन पर महिला कॉलेज के छात्राओं का फीस 300 रुपया घटा
    Next Article खँजहापुर महिला हत्याकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज

    Related Posts

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.