Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » असम और अरुणाचल के बीच समझौते पर हुए हस्ताक्षर, 50 साल पुराने सीमा विवाद का निपटारा
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    असम और अरुणाचल के बीच समझौते पर हुए हस्ताक्षर, 50 साल पुराने सीमा विवाद का निपटारा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली  -:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नई दिल्ली में दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से लंबित सीमा विवाद को हल करने के लिए आज असम और अरुणाचल प्रदेश सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. असम कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश के साथ दशकों से चल रहे सीमा विवाद के मुद्दे को हल करने के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित 12 क्षेत्रीय समितियों द्वारा दी गई सिफारिशों को बुधवार को मंजूरी दे दी. मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में गुवाहाटी में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया.

     

     

     

    दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच अंतरराज्यीय सीमा विवाद को निपटाने के लिए आज समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर मील का पत्थर साबित होगा. यह पूर्वोत्तर क्षेत्र में शांति और विकास लाएगा. अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने कहा कि असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर कर आज सीमा विवाद सुलझा लिया गया. यह दोनों राज्यों के लिए एक ऐतिहासिक कदम है.

    इससे पहले मार्च 2022 में असम और मेघालय सरकारों ने अपने 50 साल पुराने लंबित सीमा विवाद को हल करने के लिए यहां राष्ट्रीय राजधानी में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. गृह मंत्रालय द्वारा जांच और विचार के लिए 31 जनवरी को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा अमित शाह को एक मसौदा प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने के दो महीने बाद असम और मेघालय के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे.

     

     

     

    कैबिनेट के फैसलों की घोषणा करते हुए असम के मंत्री अशोक सिंघल ने कहा कि असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच लंबे समय से लंबित सीमा विवाद का मुद्दा सुलझने जा रहा है. राज्य मंत्रिमंडल ने राज्य में 8 मेगा परियोजनाओं के लिए 8201.29 करोड़ रुपये के निवेश को भी मंजूरी दी. 9 मई को समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. इन परियोजनाओं के तहत लगभग 6,100 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार से लाभान्वित किया जाएगा. राज्य मंत्रिमंडल ने 1975 के आपातकाल के 301 लोकतंत्र सेनानी को प्रत्येक को 15,000 रुपए की मासिक पेंशन प्रदान करने को भी मंजूरी दी.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू और कश्मीर के पुंछ में सेना के ट्रक में आग लगने से 5 जवानों की मौत
    Next Article बिहार शिक्षक संघर्ष मोर्चा की तरफ राज्यव्यापी प्रतिरोध के तहत विभिन्न प्रखंडों में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.