Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार शिक्षक संघर्ष मोर्चा की तरफ राज्यव्यापी प्रतिरोध के तहत विभिन्न प्रखंडों में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
    Breaking News बिहार शिक्षा

    बिहार शिक्षक संघर्ष मोर्चा की तरफ राज्यव्यापी प्रतिरोध के तहत विभिन्न प्रखंडों में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बिहार शिक्षक संघर्ष मोर्चा की तरफ राज्यव्यापी प्रतिरोध के तहत विभिन्न प्रखंडों में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    बेगूसराय : –  बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्यवाही एवं सेवा शर्त नियमावली 2023 में बदलाव की मांग को लेकर शिक्षकों का संघर्ष जारी है । इसी क्रम में बिहार शिक्षक संघर्ष मोर्चा की तरफ से राज्यव्यापी प्रतिरोध के तहत विभिन्न प्रखंडों में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन किया।भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के उपरांत आयोजित प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता ज्ञानप्रकाश और धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि बिनाशर्त राज्यकर्मी का दर्जा बिहार के सरकारी विद्यालयों को संभालनेवाले नियोजित शिक्षकों का हक है ।कैबिनेट द्वारा स्वीकृत वर्तमान नियमावली शिक्षकों के लिए न केवल अपमानजनक है बल्कि उनके श्रमिक हकों पर भी हमला है।

     

     

    सूबे के विद्यालयों में स्थानीय निकाय के तहत नियोजित शिक्षकों को बगैर परीक्षा बाध्यता के सीधे राज्यकर्मी का दर्जा मिलना चाहिए । मौके पर उपस्थित स्नातक ग्रेड संघ के शिक्षक नेता राधारमण पाठक ने मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये शिक्षक विरोधी बयान की तीखी भर्त्सना की । गौरतलब है कि विगत 18 अप्रैल को जिले के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने बैठक कर सर्वसम्मति से बिहार शिक्षक संघर्ष मोर्चा बेगूसराय जिला ईकाई का गठन किया है ।संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आगामी 26 अप्रैल को बेगूसराय जिला मुख्यालय पर प्रतिरोध कन्वेंशन का आयोजन होगा ।

     

     

    अध्यापक नियुक्ति नियमावली पर भड़के शिक्षकों का कहना है कि महागठबंधन सरकार के द्वारा चुनावी घोषणापत्र के माध्यम से बिहार के लाखों शिक्षकों से वादा किया गया था की सभी नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा, नियमित शिक्षकों के समान सेवाशर्त, समान काम का समान वेतन और पुरानी पेंशन की व्यवस्था की जाएगी।इसके विपरीत कैबिनेट के द्वारा स्वीकृत बिहार राज्य अध्यापक नियमावली 2023 से पूर्व से बहाल शिक्षकों को पूर्णतः अलग थलग रखकर लाखो शिक्षकों की भावनाओं को ठेस पहुंचा है और वे सरकार की वादाखिलाफी से मर्माहत है तथा उनके अंदर विभाग और सरकार के प्रति व्यापक रोष है ।
    भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान राहुल विकास रामकुमार शर्मा बाबुल कुमार राम पुकार सुधीर कुमार आदि तमाम लोग उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअसम और अरुणाचल के बीच समझौते पर हुए हस्ताक्षर, 50 साल पुराने सीमा विवाद का निपटारा
    Next Article ईद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.