Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पटना में शहरी क्षेत्रों के बाद खेतों में भी चला बुलडोजर, जबरदस्त विरोध !
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    पटना में शहरी क्षेत्रों के बाद खेतों में भी चला बुलडोजर, जबरदस्त विरोध !

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना में शहरी क्षेत्रों के बाद खेतों में भी चला बुलडोजर, जबरदस्त विरोध !

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पटना जिले के पटना सदर प्रखंड के दिदारगंज थाना क्षेत्र स्थित पूनाडीह पंचायत के खासपुर गांव में आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य ने उस समय भयंकर तनाव पैदा कर दिया, जब प्रशासन ने किसानों के विरोध को बलपूर्वक कुचलते हुए निर्माण कार्य शुरू करा दिया। मुआवज़े की मांग को लेकर खेतों में लगातार धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने जोर-जबरदस्ती करते हुए हटाया। विरोध के दौरान कई किसान रोष में आ गए, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो से तीन किसानों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। किसानों को हटाने के तुरंत बाद, निर्माण एजेंसी ने साइट पर लगभग आठ जेसीबी मशीनें लगाकर ज़मीन समतल करने का काम शुरू कर दिया।

    किसान इस कार्रवाई को ‘अत्याचार’ बताते हुए कहा कि किसानों पर यह ज़ोर-ज़बरदस्ती पिछले तीन-चार वर्षों से चल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क भारतमाला परियोजना के तहत बन रही है और किसान निर्माण के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि वे भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के तहत उचित मुआवज़े की मांग कर रहे हैं। देव कुमार ने कहा कि पार्लियामेंट ने कानून बनाया है कि मुआवज़ा अधिसूचना की तिथि और MVR (बाजार मूल्य) के हिसाब से दिया जाए। राजस्व के एडिशनल प्रिंसिपल सेक्रेटरी लगातार कंडिका 26 से 30 का पालन करने की चिट्ठी निर्गत कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी इन्हें लागू नहीं करते। वह पुलिस को आगे रखकर बुलडोजर चलवाते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि किसान निहत्थे हैं खून खराबा नहीं करेंगे।

    किसान इस विरोध के बावजूद NHAI का कोई भी पदाधिकारी या प्रशासनिक अधिकारी किसानों से बात करने को तैयार नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि बलपूर्वक काम किया जा रहा है और किसानों की तैयार फसलें बर्बाद कर दी गई हैं। उन्होंने कहा, “संविधान में नागरिकों को अपनी बात रखने की आज़ादी है, फिर भी कोई बात नहीं सुन रहा है। किसान ज़मीन देने को तैयार हैं, बस उचित मुआवज़ा चाहते हैं। बिना किसी पूर्व नोटिस के काम शुरू किया गया और पुलिस जबरन किसानों को थाने ले जा रही है।

    मौके पर तैनात एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने किसानों के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि यह आमस-दरभंगा सिक्स-लेन का काम है और DM सर के निर्देश पर चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों और नेतागीरी करने वाले लोगों द्वारा किसानों को बहकावा दिया जा रहा है ताकि यहाँ हंगामा किया जाए और कार्य को बाधित किया जा सके। मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि मुआवज़ा का मामला कमिश्नर साहब के पास विचाराधीन है और किसानों को नियमानुसार उचित मुआवज़ा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि मुआवज़ा राशि का निर्धारण ज़मीन की प्रकृति के आधार पर एक कमेटी तय करती है, न कि विरोध करने वाले

    जबरदस्त विरोध ! पटना में शहरी क्षेत्रों के बाद खेतों में भी चला बुलडोजर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुकेश मित्तल ने दिखाई दमख़म, समर्थकों संग की प्रेस वार्ता
    Next Article जमशेदपुर में टाटा कंपनी के प्रदूषण और सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ जनआंदोलन, 14 दिसंबर को होगा बड़ा प्रदर्शन

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.