Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में टाटा कंपनी के प्रदूषण और सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ जनआंदोलन, 14 दिसंबर को होगा बड़ा प्रदर्शन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में टाटा कंपनी के प्रदूषण और सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ जनआंदोलन, 14 दिसंबर को होगा बड़ा प्रदर्शन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में टाटा कंपनी के प्रदूषण और सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ जनआंदोलन, 14 दिसंबर को होगा बड़ा प्रदर्शनराष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जमशेदपुर में टाटा कंपनी से जुड़े प्रदूषण और शहरी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ अब लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। इसी कड़ी में बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शहरवासियों ने एकजुट होकर आंदोलन का ऐलान किया है। समिति ने घोषणा की है कि 14 दिसंबर को सैकड़ों की संख्या में लोग बर्मामाइंस पूजा मैदान में एकत्र होंगे और वहां से मार्च करते हुए टाटा स्टील बर्मामाइंस प्लांट के गेट का घेराव और जाम करेंगे।

    इस आंदोलन को लेकर समिति के सक्रिय सदस्य रामबाबू तिवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति, संगठन या राजनीतिक दल की नहीं है, बल्कि पूरे जमशेदपुर शहर और यहां रहने वाले लाखों नागरिकों के जीवन से जुड़ा हुआ मुद्दा है। उन्होंने कहा कि टाटा कंपनी के कारण शहर में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिसका सीधा असर आम लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

    रामबाबू तिवारी ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर में कैंसर जैसी घातक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, जिसका मुख्य कारण प्रदूषित हवा, धूल और औद्योगिक अपशिष्ट है। इसके साथ ही भारी वाहनों की बेलगाम आवाजाही और अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था के चलते सड़क दुर्घटनाएं रोजमर्रा की घटना बन चुकी हैं, जिनमें आए दिन लोगों की जान जा रही है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि इन गंभीर समस्याओं के बावजूद राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर चुप्पी साधी गई है, जिससे हालात दिन-ब-दिन और भयावह होते जा रहे हैं। रामबाबू तिवारी ने कहा कि टाटा स्टील एक जिम्मेदार औद्योगिक संस्था होने का दावा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि कंपनी अपनी सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों से बच रही है।

    समिति ने स्पष्ट किया है कि 14 दिसंबर को होने वाला घेराव शांतिपूर्ण होगा, लेकिन अगर इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और प्रदूषण व सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में इससे भी अधिक उग्र आंदोलन किया जाएगा।

    14 दिसंबर को होगा बड़ा प्रदर्शन जमशेदपुर में टाटा कंपनी के प्रदूषण और सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ जनआंदोलन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपटना में शहरी क्षेत्रों के बाद खेतों में भी चला बुलडोजर, जबरदस्त विरोध !
    Next Article जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    टाटानगर से जयपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा को हरी झंडी, आंदोलन का दिखा असर

    May 7, 2026

    झाड़ग्राम लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी का जमशेदपुर में अभिनंदन

    May 7, 2026

    जमशेदपुर में 22 और 23 मई को दो दिवसीय पर्वत एवं नदी सम्मेलन का आयोजन

    May 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर से जयपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा को हरी झंडी, आंदोलन का दिखा असर

    झाड़ग्राम लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी का जमशेदपुर में अभिनंदन

    जमशेदपुर में 22 और 23 मई को दो दिवसीय पर्वत एवं नदी सम्मेलन का आयोजन

    झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस में भगदड़ तय

    भारत की अभिलेखीय विरासत को सिनेमा से जोड़ने पर मंथन, DIFF 2026 में विशेष पैनल चर्चा

    पालघर में ‘अघोरी पूजा’ के नाम पर 13 साल की बच्ची से रेप | राष्ट्र संवाद

    नारी

    जर्जर कश्ती हो गई, अंधे खेवनहार,

    किराये की संतान नहीं, बुजुर्गों को अपनत्व चाहिए | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव परिणाम: आंकड़ों का अंतर और संस्थाओं पर सवाल | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.