Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमन्त्री के निर्देश के बाद राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने श्रमिकों को वापस लाने की चलाई मुहिम
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमन्त्री के निर्देश के बाद राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने श्रमिकों को वापस लाने की चलाई मुहिम

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 18, 2021Updated:October 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *★हिमाचल प्रदेश से चार जत्थों में अबतक 61 श्रमिकों की वापसी*
    *★मुख्यमन्त्री के निर्देश के बाद राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने श्रमिकों को वापस लाने की चलाई मुहिम*
    *★मारपीट की घटना के बाद मजदूरों ने हिमाचल से वापस लौटने की जताई थी इच्छा*
    *★श्रमिकों को मिल रहा बकाया वेतन*

    *रांची*
    हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला से झारखण्ड के श्रमिकों के लौटने का सिलसिला जारी है। अब तक चार जत्थों में कुल 61 श्रमिकों की वापसी हो चुकी है। सभी श्रमिक खूंटी, तोरपा, बंदगांव आदि क्षेत्र के  निवासी हैं। ये श्रमिक हिमाचल प्रदेश स्थित राठी हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड में काम करने गए थे। मालूम हो कि बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में झारखण्ड के श्रमिकों के साथ मारपीट की घटना हुई थी। उस घटना के बाद श्रमिकों ने वापस लौटने की गुहार लगाई थी। मामले की जानकारी जब मुख्यमन्त्री को मिली तो उन्होंने मजदूरों की सकुशल वापस लाने के निर्देश दिया था।

    *मुख्यमंत्री रख रहे हैं नजर*

    मुख्यमन्त्री के निर्देश के बाद श्रम विभाग के अन्तर्गत राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने कंपनी से बात कर मजदूरों की वापसी सुनिश्चित कराई। राज्य सरकार के हस्तक्षेप के बाद हिमाचल प्रदेश स्थित कंपनी प्रबंधन ने भी मजदूरों को वापस भेजने पर सहमति जताई। श्रमिकों को उनका बकाया वेतन भी उनके बैंक खाते में भेज दिया जा रहा है। वापस लौटने के बाद श्रमिक एतवा मुंडा ने बताया कि और भी समूह वापस आने की तैयारी कर रहे हैं। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष की काउंसलर रजनी तापे ने बताया कि राठी हाईड्रोप्रोजेक्ट पावर प्राईवेट लिमिटेड के प्रमुख धर्मेंद्र राठी से लगातार संपर्क रखा गया है।  श्रमिकों की वापसी में आ रही अड़चनों को दूर किया जा रहा है। अभी जितने मजदूर हिमाचल प्रदेश में रह गए हैं उन्हें भी समूहों में वापस भेजने की तैयारी की जा रही है।  जितने भी श्रमिक वापस आ रहे हैं, कंपनी के प्रमुख उसकी सूचना खुद प्रवासी नियंत्रण कक्ष को लगातार भेज रहे हैं। वापस पहुंचने वाले सभी श्रमिकों ने झारखंड के मुख्यमन्त्री श्री हेमंत सोरेन, श्रम मन्त्री श्री सत्यानंद भोक्ता और राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष को धन्यवाद दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article27-28 अक्टूबर को बखरी में होगा एबीवीपी का जिला अभ्यास वर्ग
    Next Article विक्रमपुर बोखारी क्लब की ओर से तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता हुआ संपन्न

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.