विजय भारती की रिपोर्ट
भगवानपुर ( बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र के अतरूआ गांव में रविवार को समाजिक संस्था अपने लोग का भव्य उद्घाटन उक्त संस्था के अध्यक्ष सह अवकाश प्राप्त अभियंता जगदीश साह तथा सचिव सह अवकाश प्राप्त सुबेदार लक्ष्मी नारायण ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। वहीं विद्वान पंडित भवेश मिश्र के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनिल प्रसाद के द्वारा नारियल फोड़कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उक्त अवसर पर उपस्थित संस्था के संस्थापक सह सीआईएसएफ के इन्स्पेक्टर मनोज कुमार भारती ने उपस्थित लोगों को संस्था की स्थापना के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि आज पुरी मानवता धन दौलत की लिप्सा में तनाव ग्रस्त हो रहें हैं।वे अशांति का जीवन जी रहे हैं, शांति की खोज में वे दर दर भटक रहे हैं, लेकिन शांति इतनी दूर हो गई है कि उसे मिल ही नहीं पाता है।
इस संस्था का उद्देश्य समाज में एकता और मानवता की भावना को बढ़ाना है।समाज के लोगों के सहयोग से समाजिक उत्थान तथा युवाओं में देश प्रेम की भावना को जागृत करना है। उक्त संस्था के उद्घाटन के उपरांत समाजिक कार्यों के लिए समाज के लोगों को सौंप दिया गया।साथ ही भारतीय जनसंघ के नेता सह यूनाईटेड बैंक तथा भारतीय रेल के अधिवक्ता के पद पर रह चुके स्वर्गीय धनेश्वर प्रसाद की प्रेरणा से उनके स्मृति में निर्मित अपना घर का उद्घाटन स्वर्गीय धनेश्वर प्रसाद की धर्मपत्नी श्रीमती शारदा देवी के कर कमलों द्वारा किया गया तथा उसे भी समाजिक कार्य एवं समाज सेवा हेतू अपने लोग संस्था को समर्पित किया गया। उक्त अवसर पर उपस्थित श्रीमती शारदा देवी ने भावुक होते हुए उक्त कार्य के लिए मनोज कुमार भारती को शुभकामनाएं दी। मौके पर राजेश केसरी शिक्षक, महेशपुर पंचायत के निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि रामबाबू यादव, लखनपुर पंचायत के निवर्तमान सरपंच देवाली पासवान, अनिल प्रसाद, विभुति कुमार, शिक्षक सुमित कुमार भारती, रामचन्द्र पाल, जितेंद्र कुमार भारती, सुधीर प्रसाद, शिक्षक रामप्रकाश साह, संजय चौधरी,अमर कुमार, विकास कुमार, रामाकांत मिश्र अभिषेक कुमार, दिनकर भारती, सौरभ कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

