घाटशिला उपचुनाव के बाद सोपोडेरा में होगा जदयू का भव्य मिलन समारोह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 12 अक्टूबर 2025 घाटशिला उपचुनाव के बाद जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के परसुडीह अंतर्गत सोपोडेरा में जदयू का भव्य मिलन समारोह आयोजित होगा। इसकी जानकारी जदयू युवा नेता यशवंत शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में दी गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत पाठक और नगर सचिव विकास कुमार उपस्थित रहे।
यशवंत शुक्ला ने बताया कि परसुडीह, सोपोडेरा और कुर्मीटोला क्षेत्र से सैकड़ों लोग विधायक सरयू राय की नीतियों से प्रभावित होकर जदयू से जुड़ेंगे।
हेमंत पाठक ने कहा कि सरयू राय जनहित, पारदर्शिता और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं, जिनसे प्रेरित होकर युवा पार्टी से जुड़ रहे हैं।
विकास कुमार ने कहा कि जदयू में सभी समाजों का स्वागत है और संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है।
बैठक में सनी मछुआ, सोनू मछुआ, अंशु कुमार, राजेश पांडेय, दीपक चौधरी, प्रीतम सिंह, अविनाश कुमार, संजीत हेम्ब्रम, विशाल गोप, अनिकेत कुमार, अभिषेक कुमार, अंकर शर्मा व मंटू सतुआ सहित कई युवा समाजसेवी उपस्थित थे।

