Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटी में टारगेट किलिंग के बाद सेना ने संभाला मोर्चा, बडगाम में 2 आतंकियों को मौत के घाट उतारा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय अपराध

    घाटी में टारगेट किलिंग के बाद सेना ने संभाला मोर्चा, बडगाम में 2 आतंकियों को मौत के घाट उतारा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    श्रीनगर. आतंकियों द्वारा घाटी में लगातार टारगेट किलिंग के बाद सेना ने मोर्चा संभाल रखा है. बढ़ते टारगेट किलिंग को देखते हुए सेना ने जम्मू-कश्मीर में ‘सफाई अभियान’ चला रखा है. खबर है कि कश्मीर के बड़गाम में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं.

     

     

    मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान पुलवामा के अरबाज मीर और शाहिद शेख के रूप में हुई है. दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े थे. दोनों आतंकवादी हाल ही में हुए मुठभेड़ से बच गए थे. मुठभेड़ तब हुई जब सेना और पुलिस एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस को देखते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद सेना और पुलिस की संयुक्त जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गए. इनसे हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है.

     

     

     

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मुठभेड़ बडगाम के अदालत परिसर के पास हुई है. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर के बाद पुलिस के आला अधिकारी और अन्य सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ-साथ सेना के भी अफसर घटना स्थल पर पहुंचे. फिलहाल इलाके की घेराबंदी की गई है और सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

     

     

    कश्मीर के एडीजीपी ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए इसकी पुष्टी की है. उन्होंने कहा कि दोनों मारे गए आतंकियों की पहचान कर ली गई है. दोनों की पहचान पुलवामा के अरबाज मीर और शाहिद शेख के रूप में हुई है. बडगाम जिले में एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश कर रही सेना और पुलिस की संयुक्त क्षेत्र नियंत्रण पार्टी पर गोलीबारी के बाद जवाबी गोलीबारी में दोनों मारे गए हैं. पुलिस और सेना ने आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया है.

    m

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने की दूसरी शादी, बदला ठिकाना
    Next Article प्रियंका गांधी की बेंगलुरु में ना नायकी रैल, कहा- राज्य में सत्ता में आने पर परिवार की महिला मुखिया को 2000 रुपए महीना देंगे

    Related Posts

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.