Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हल्दी प्रसंस्करण केंद्र का निरीक्षण कर उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग एवं लिंकेज से संबंधित दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हल्दी प्रसंस्करण केंद्र का निरीक्षण कर उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग एवं लिंकेज से संबंधित दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Aman KumarBy Aman KumarJune 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संयुक्त सचिव, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार बृजनंदन प्रसाद ने खरसावां प्रखंड का किया दौरा

     

    हल्दी प्रसंस्करण केंद्र का निरीक्षण कर उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग एवं लिंकेज से संबंधित दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री बृजनंदन प्रसाद ने सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हल्दी प्रसंस्करण केंद्र, खरसावां का निरीक्षण किया एवं वहां संचालित गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली।

    निरीक्षण के क्रम में श्री प्रसाद ने हल्दी की प्रोसेसिंग, ग्रेडिंग, पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग की प्रक्रियाओं को देखा और लाभार्थियों से संवाद कर उनके अनुभवों तथा उत्पादों की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्थानीय स्तर पर उत्पादित ऑर्गेनिक हल्दी की सराहना करते हुए इसके ब्रांड वैल्यू को और बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग एवं प्रभावी मार्केट लिंकेज सुनिश्चित की जाए, ताकि उत्पादकों को उचित मूल्य प्राप्त हो सके एवं उनकी आमदनी में वृद्धि हो। इसके लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, राज्य स्तरीय मेले तथा जनजातीय कार्य मंत्रालय की योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्राप्त कर स्थायी विपणन व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया।

    श्री प्रसाद ने कहा कि स्थानीय क्षेत्र में उत्पादित हल्दी की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित बाजार, ब्रांडिंग और प्रचार से जोड़ने की है। उन्होंने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार इस दिशा में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी ताकि स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार मिले और किसानों को उचित मूल्य प्राप्त हो।

    निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री आशीष अग्रवाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी खरसावां श्री प्रधान मांझी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार, तकनीकी विशेषज्ञ तथा स्थानीय महिला उत्पादक समूह की सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।

    मार्केटिंग एवं लिंकेज से संबंधित दिए आवश्यक दिशा-निर्देश हल्दी प्रसंस्करण केंद्र का निरीक्षण कर उत्पादों की ब्रांडिंग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविवाहित महिला चंचला महतो का पति ही निकला हत्यारा ,पुलिस ने भेजा जेल
    Next Article सरायकेला में रफ्तार का टूटा कहर सड़क पर बैठे मवेशियों को रौंदा 

    Related Posts

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    August 4, 2026

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    August 4, 2026

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस : यौन केस मामलों में लज्जा भंग या बेबस महिला जैसे शब्दों का न हो इस्तेमाल

    लॉक अप के विनर को लेकर चर्चा तेज, शिवांगी जोशी के नाम की खबरों से सोशल मीडिया पर बहस

    संसद की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहे कांग्रेस और उसके सहयोगी दल: भाजपा

    फुटपाथ पर पैदल चलना मौलिक अधिकार, सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को तत्काल निशानदेही के दिए निर्देश

    कोहली-गंभीर विवाद पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा खुलासा, आक्रामकता जरूरी लेकिन सीमा नहीं लांघनी चाहिए

    नंबर प्लेट छिपाने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धोखाधड़ी नहीं मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.