Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रभारी पुलिस महानिदेशक का पदभार मिलने के बाद देवेन्द्र सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार मुलाकात
    Headlines उत्तर प्रदेश

    प्रभारी पुलिस महानिदेशक का पदभार मिलने के बाद देवेन्द्र सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार मुलाकात

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMay 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रभारी पुलिस महानिदेशक का पदभार मिलने के बाद देवेन्द्र सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। डीजीपी देवेन्द्र सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर जाकर मुलाकात की। बता दें कि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक पद से मुकुल गोयल को गत बुधवार शाम को हटाकर महानिदेशक नागरिक सुरक्षा के पद पर भेजा गया था। मुकुल गोयल ने जून 2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाला था। उनके तबादले के पीछे अभी तक कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।
    उधर, उत्तर प्रदेश के प्रभारी पुलिस महानिदेशक के रूप में देवेन्द्र सिंह चौहान ने गुरुवार देर शाम को अपना कार्यभार संभाला। डीएस चौहान को डीजीपी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। उनके पास इंटेलिजेंस और विजिलेंस का भी चार्ज बना रहेगा। देवेन्द्र सिंह चौहान की पत्नी भी वरिष्ठ आइएएस अधिकारी के पद पर तैनात हैं।
    देवेन्द्र सिंह चौहान को उत्तर प्रदेश के डीजीपी का अतिरिक्त पद भार दिया गया है। वह महानिदेशक सतर्कता के पद पर तैनात हैं। केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर रहे चौहान को बीते जून में ही उत्तर प्रदेश ने वापस बुलाया था। केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय ने इसके लिए स्वीकृति दे दी थी। देवेन्द्र सिंह चौहान 1988 बैच के आइपीएस अफसर हैं। वह मेहनती और कुशल अधिकारी माने जाते हैं। बीते मार्च में ही महानिदेशक के पद पर प्रोन्नत देवेंद्र सिंह चौहान उत्तर प्रदेश आने से पहले केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में महानिरीक्षक (आइजी) के पद पर तैनात थे। केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश सरकार की मांग पर डीएस चौहान को उनके मूल कैडर में भेजने की स्वीकृति दे दी थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर भारत में अभी नहीं मिलेगी हीट वेव से राहत, दक्षिण और पूर्वोत्तर में बारिश का अलर्ट
    Next Article जसपाल भारती कोमेडियन होश में नहीं केशों के बारे ग़लत शब्दावली बर्दश नहीं की जा सकती :जमशेदपुरी

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.