Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अफगानिस्तान: नूरिस्तान प्रांत में भूस्खलन से भारी तबाही, 25 की मौत, कई घायल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अफगानिस्तान: नूरिस्तान प्रांत में भूस्खलन से भारी तबाही, 25 की मौत, कई घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अफगानिस्तान: नूरिस्तान प्रांत में भूस्खलन से भारी तबाही, 25 की मौत, कई घायल
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में भूस्खलन से 25 लोगों की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हुए हैं. सोमवार को अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में बड़े भूस्खलन के बाद कम से कम 25 लोगों की जान चली गई.  मंत्रालय के सूचना और संचार प्रमुख मोहम्मद अब्दुल्ला जान ने हाल ही में एक बयान में ऐलान किया है कि नूरगाराम जिले के “नकराह” गांव में हाल में ही बरसात की वजह से पहाड़ खिसकने से कई लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि हाल में हुई बारिश की वजह से नूरिस्तान, कुनार और पंजशीर प्रांतों में सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं.

     

     

    आपदा प्रबंधन मंत्रालय में सूचना और संचार प्रमुख के हवाले से सूचना मिली है कि पंजशीर प्रांत में हिमस्खलन हुआ. इस दौरान पांच कर्मचारी लापता हो गए. हालांकि, पंजशीर के स्थानीय अधिकारियों का दावा है. इनमें से दो खनिकों की पहले ही मौत हो गई है. अफगानिस्तान में हाल ही में भूस्खलन और हिमस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं की वजह से जान-माल का जबरदस्त नुकसान हुआ है. इसके साथ अफगानिस्तान में लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था और अत्यधिक मानवीय संकट की वजह से देश के नागरिकों का गुजारा करना कठिन हो गया है. पहले से ही गरीबी से जूझ रहे अफगानिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय अलगाव और 2021 में तालिबान के अधिग्रहण से उत्पन्न आर्थिक उथल-पुथल की वजह से अधिक गरीबी में डूबता हुआ पाया.

     

     

    तालिबान शासन में अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था लगातार चरमरा रही है. वहीं, अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान के आदेशों के कारण अफगान की महिलाएं घर के बाहर निकलने से डरती हैं. वे यहां पर खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. कतर की राजधानी दोहा में बैठक से पहले अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन की एक रिपोर्अ में ये बातें सामने आई हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमधुआबेड़ा धीवर डोला में चापाकल खराब
    Next Article सरकार की बात नहीं माने किसान, 21 फरवरी को ‘दिल्ली कूच’ का ऐलान

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.