Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » और आखिरकार अधिवक्ता डॉ वीरेंद्र सिंह साजिश के शिकार हो ही गए?
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    और आखिरकार अधिवक्ता डॉ वीरेंद्र सिंह साजिश के शिकार हो ही गए?

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 27, 2021Updated:March 27, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    और आखिरकार अधिवक्ता डॉ वीरेंद्र सिंह साजिश के शिकार हो ही गए?

    गिरफ्तारी मामले को लेकर डीजीपी और एसएसपी चाईबासा से बात किया हूं राजेश कुमार शुक्ल उपाध्यक्ष झारखंड स्टेट बार काउंसिल

    नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल और डॉक्टर वीरेंद्र के पत्नी बीच चल रहा है वेतन भुगतान का मामला

    पूर्व में भी एक महिला द्वारा डॉ वीरेंद्र पर लगाया गया था आरोप जिसे पुलिस ने किया था खारिज?

    स्थानीय व्यवहार न्यायालय के सीनियर अधिवक्ता डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह को बलात्कार के एक मामले में नोआमुंडी पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है. उसके बाद उन्हें लेकर चाईबासा चली गयी. उनके खिलाफ पटमदा की एक महिला ने नोआमुंडी थाने में एफ आई आर दर्ज कराया है. सुपर विजन में उनके खिलाफ लगे आरोप सही पाए गए थे. उसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट लिया, जिसके आधार पर वीरेंद्र सिंह की गिरफ्तारी की गई है. वहीं दूसरी ओर जिला बार एसोसिएशन के सचिव अनिल कुमार तिवारी ने अधिवक्ता डॉ. बीरेन्द्र की गिरफ्तारी को पूरी तरह ईलीगल और साजिश करार दिया है.

    बार एसोसिएशन के सचिव ने अधिवक्ता के खिलाफ लगे आरोपों को निराधार बताया

    डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ लगे आरोपों को निराधार बताते हुए आज कोर्ट के अधिवक्ताओं ने काम का बहिष्कार किया है. अधिवक्ताओं द्वारा बार एसोसिएशन के बैनर तले बुलाई गई होली मिलन कार्यक्रम को भी फिलहाल रोका गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी ने बताया कि डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह का नेता जी सुभाष पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर एमएम सिंह से व्यक्तिगत मामला है. जिसकी वजह से उनके खिलाफ साजिश कर केस मुकदमे में फंसाए जाने की चाल चली जाती है. उसी के तहत एक बुजुर्ग वकील को बलात्कार के केस में फसाया गया है.

    साजिश के तहत इनलिगल गरफ्तारी अधिवक्ता की

    सचिव श्री तिवारी का कहना है कि पुलिस से संपर्क कर इस बाबत जानने की कोशिश की गई तो पुलिस ने पहले तो कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दिया. बाद में बताया गया कि जमशेदपुर जिला पुलिस को भी नोटिस दी गई थी और जिला पुलिस की जानकारी में अधिवक्ता की गिरफ्तारी की गई है. फिलहाल अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक इस संबंध में डीआईजी स्तर पर कोई फैसला नहीं लिया जाता है तब तक संभव है कि होली के बाद भी कोर्ट में पेन डाउन स्ट्राइक किया जाएगा. वैसे प्रधान जिला जज को भी एक आवेदन देने की बात कही गई है. यहां यह जानकारी में हो कि डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह एक साफ-सुथरी छवि और सुलझे हुए व्यक्ति हैं. अधिवक्ताओं व बार के सचिव का भी कहना है कि डॉ. बीरेन्द्र को साजिश के तहत ही एससी एसटी एक्ट के एक मुकदमाे में फंसाया गया है. वह भी कोर्ट में विचाराधीन है

    कोर्ट परिसर में नारेबाजी, डीआईजी का पुतला फूका दूसरी ओर आज व्यवहार न्यायालय परिसर में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अधिवक्ता की गिरफ्तारी को इनलिगल बताते हुये इस मुद्दे पर तत्काल निर्णय लिये जाने की मांग की. वहीं अधिवक्ताओं ने विरोध में कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन का पुतला फूंका है. अधिवक्ताओं का कहना है कि साजिश के तहत डॉ वीरेंद्र की गिरफ्तारी की गई है और डीआईजी की अनुमति से यह गिरफ्तारी की गई है. अधिवक्तागण इस बात को लेकर नाराज हैं. जबकि डीआईजी राजीव रंजन शहर में है और फिलहाल सीनियर एसपी के कार्यालय में मातहतों के साथ उनकी बैठक चल रही है.

    बरहाल इस पूरे मामले की पृष्ठभूमि में जाने से कई मामले खुलेंगे और आने वाले दिनों में राष्ट्र संवाद इस पूरे मामले को उजागर करेगा गिरफ्तारी से  प्रतीत होता है कि पुलिस प्रशासन को पूरे मामले में इस्तेमाल किया गया है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल में चुनावी हिंसा: मेदिनीपुर में मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव, कई जगह झड़प की खबर
    Next Article झारखंड में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करना जरूरी: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.