Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई : ट्रैफिक डीएसपी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई : ट्रैफिक डीएसपी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई : ट्रैफिक डीएसपी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। लगातार सामने आ रही सड़क दुर्घटनाओं और स्कूली वाहनों में नियमों की अनदेखी की शिकायतों के बीच ट्रैफिक विभाग ने स्कूल वैन, ऑटो और अन्य स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने स्पष्ट कहा है कि मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    उन्होंने बताया कि हाल ही में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) की अध्यक्षता में स्कूली वाहन संचालकों और वाहन एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सभी संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे सात दिनों के भीतर अपने वाहनों को निर्धारित सुरक्षा मानकों और एमवी एक्ट के नियमों के अनुरूप कर लें। प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग एक गंभीर समस्या है। कई वाहन क्षमता से अधिक बच्चों को लेकर सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे दुर्घटना की स्थिति में बच्चों की जान को खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि वाहन उतने ही बच्चों को लेकर चलेंगे, जितनी संख्या की अनुमति नियमों के तहत है। यदि किसी वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चे पाए गए या अन्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हुआ तो संबंधित चालक और वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    नीरज कुमार ने बताया कि सात दिनों की मोहलत समाप्त होने के बाद जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ), मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्कूली वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, परमिट, सुरक्षा उपकरण और बच्चों की संख्या की जांच की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों के पालन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

    नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई : ट्रैफिक डीएसपी स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर लगाई गई रोक (स्टे) को रखा बरकरा, 07 अक्टूबर को अगली सुनवाई
    Next Article पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने विभिन्न पूजा आयोजनों में शामिल होकर की सुख-समृद्धि की कामना

    Related Posts

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने विभिन्न पूजा आयोजनों में शामिल होकर की सुख-समृद्धि की कामना

    September 18, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर लगाई गई रोक (स्टे) को रखा बरकरा, 07 अक्टूबर को अगली सुनवाई

    September 18, 2026

    50 साल से सड़क-नाली की समस्या, पार्षद के नेतृत्व में उपायुक्त दरबार पहुंचे हरिओम नगरवासी

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने विभिन्न पूजा आयोजनों में शामिल होकर की सुख-समृद्धि की कामना

    स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई : ट्रैफिक डीएसपी

    झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर लगाई गई रोक (स्टे) को रखा बरकरा, 07 अक्टूबर को अगली सुनवाई

    50 साल से सड़क-नाली की समस्या, पार्षद के नेतृत्व में उपायुक्त दरबार पहुंचे हरिओम नगरवासी

    सिलेंडर फटने से भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

    निरसा एनकाउंटर के बाद जांच तेज, फार्महाउस से कारतूस और हथियार बरामद; फरार आरोपियों की तलाश में कई राज्यों में छापेमारी

    मेस संचालक को हटाने और भोजन पानी मे सुधार को लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठीं

    भूमिहार महिला समाज ने सरकारी स्कूलों में छात्राओं के बीच बांटे सेनेटरी पैड

    35 करोड़ के सहकारी बैंक मामले में सरायकेला में ED की दबिश, संजय डालमिया के घर खंगाले दस्तावेज

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कुएं में लगाई छलांग, डूबने से मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.