Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अदाणी मामला: राहुल के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा-2002 से मोदी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे
    Headlines

    अदाणी मामला: राहुल के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा-2002 से मोदी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 21, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अदाणी मामला: राहुल के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा-2002 से मोदी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे

    नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अमेरिकी अभियोजकों द्वारा उद्योगपति गौतम अदाणी पर रिश्वतखोरी के आरोप लगाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को इस संबंध में राहुल गांधी के बयान को लंबे समय से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि खराब करने के प्रयासों का हिस्सा करार दिया।

    भाजपा प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि जहां तक ​​​​अदाणी समूह के खिलाफ आरोपों का सवाल है, तो यह कंपनी पर है कि वह स्पष्टीकरण जारी करके अपना बचाव करे।

     

     

    प्रधानमंत्री और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ राहुल के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पात्रा ने कहा, “कानून अपना काम करेगा।”

    भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, उनकी मां सोनिया गांधी और कांग्रेस 2002 से मोदी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे सफल नहीं हुए और जिस दिन विपक्षी दल उन पर हमला कर रहा है, उसी दिन प्रधानमंत्री को विदेश में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार मिला है।

    राहुल ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि विपक्ष अदाणी के साथ मोदी की कथित निकटता को लेकर मोदी की विश्वसनीयता को खत्म करने में सफल रहा है।

     

     

     

    कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के शासन वाले विभिन्न राज्यों में अदाणी समूह के निवेश का हवाला देते हुए, पात्रा ने कहा कि समूह ने छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार के दौरान क्रमश: 25 हजार करोड़ रुपये और 65 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया था।

    उन्होंने कहा कि समूह ने द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) शासित तमिलनाडु में 45 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया था और हाल ही में कौशल विकास फाउंडेशन के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को 100 करोड़ रुपये का दान दिया था।

    पात्रा ने कहा कि अगर अदाणी “भ्रष्ट” हैं, तो कांग्रेस सरकारें उनकी कंपनी को निवेश क्यों करने दे रही हैं।

    अमेरिकी अभियोजकों ने अदाणी पर भारत में सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर (लगभग 2,100 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने का आरोप लगाया है।

    अमेरिकी अभियोजकों का आरोप है कि दी गई रिश्वत की जानकारी अमेरिकी बैंकों और निवेशकों से छिपाई गई, जिनसे अदाणी समूह ने 12 गीगावाट सौर ऊर्जा की आपूर्ति करने वाली परियोजनाओं के लिए अरबों डॉलर जुटाए थे। अमेरिकी कानून अपने निवेशकों या बाजारों से जुड़े विदेशों में भ्रष्टाचार के आरोपों को आगे बढ़ाने की अनुमति देता है।

    हालांकि, अदाणी समूह ने आरोपों को खारिज किया है।

     

     

     

    पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मोदी के प्रधानमंत्री रहते भारतीय अर्थव्यवस्था का मजबूत होना बर्दाश्त नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि भारत अब तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था वाला देश बनने की राह पर है।

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हर तरह के आरोप लगाकर भारतीय अर्थव्यवस्था को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं और बृहस्पतिवार को भी शेयर बाजार में गिरावट के कारण 2.5 करोड़ से अधिक निवेशकों ने अपना काफी पैसा गंवा दिया।

    भाजपा नेता ने कहा कि राहुल ने राफेल विमान सौदे में कथित भ्रष्टाचार और कोविड टीकों के मुद्दे को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा था।

     

     

     

    पात्रा ने राहुल के इस दावे पर भी आपत्ति जताई कि उनकी पार्टी को न्यायपालिका का काम भी करना है। उन्होंने कहा कि यह अदालत की अवमानना ​​है।

    भाजपा नेता ने कहा कि राहुल किसी मुद्दे से जुड़े कानूनी और तकनीकी पहलुओं को नहीं समझते और केवल कुछ सलाहकारों की बताई गईं बातों को दोहराते हैं।

    उन्होंने दावा किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल अब 25 नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने पर “नाटक” शुरू करेंगे और कार्यवाही को बाधित करने व अर्थव्यवस्था को निशाना बनाने की कोशिश करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमैथन में जन्मदिन मनाने गए 3 छात्र डैम के गहरे पानी मे समाए, दो का शव बरामद एक की खोज जारी
    Next Article बच्चों सहित अथितियों ने भी लिया मेले का मजा, गुरु नानक मध्य विद्यालय साकची में रही बाल मेला की धूम

    Related Posts

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    July 11, 2026

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    July 11, 2026

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.