Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटानगर में यात्री ट्रेनों की लेट-लतीफी के खिलाफ विधायक सरयू राय के नेतृत्व में आयोजित धरना में मारवाड़ी सम्मेलन की सक्रिय भागीदारी, टाटा से जयपुर सीधी रेल सेवा की मांग भी जोरदार तरीके से उठी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटानगर में यात्री ट्रेनों की लेट-लतीफी के खिलाफ विधायक सरयू राय के नेतृत्व में आयोजित धरना में मारवाड़ी सम्मेलन की सक्रिय भागीदारी, टाटा से जयपुर सीधी रेल सेवा की मांग भी जोरदार तरीके से उठी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटानगर में यात्री ट्रेनों की लेट-लतीफी के खिलाफ विधायक सरयू राय के नेतृत्व में आयोजित धरना में मारवाड़ी सम्मेलन की सक्रिय भागीदारी, टाटा से जयपुर सीधी रेल सेवा की मांग भी जोरदार तरीके से उठी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के संचालन में हो रही लगातार देरी एवं आम जनता की समस्याओं के विरोध में आज टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस धरना का नेतृत्व जमशेदपुर पश्चिम के लोकप्रिय विधायक श्री सरयू राय द्वारा किया गया।

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने इस जनहित के आंदोलन में अपनी पूर्ण सहभागिता निभाते हुए बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपना समर्थन प्रकट किया। सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने न केवल रेल सेवाओं में सुधार की मांग उठाई, बल्कि अपनी बहुप्रतीक्षित मांग — टाटा (टाटानगर) से जयपुर तक सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने — को भी प्रमुखता से रखा।

    धरना स्थल पर “टाटा से जयपुर सीधी रेल सेवा प्रारंभ करो” के बैनर के माध्यम से इस मांग को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया, जिससे यह आवाज रेलवे प्रशासन एवं सरकार तक स्पष्ट रूप से पहुंचे।

    जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने कहा कि पूर्व में भी इस विषय पर केंद्र सरकार एवं रेलवे प्रशासन को कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। ऐसे में इस जनांदोलन के माध्यम से समाज ने एकजुट होकर अपनी मांग को पुनः सशक्त रूप से उठाया है।

    इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिला महासचिव प्रदीप मिश्रा, प्रांतीय उपाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल, प्रांतीय संगठन महामंत्री सुरेश सोंथालिया, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री विमल अग्रवाल, जिला संरक्षक सांवरमल शर्मा, शंकर मित्तल जुगसलाई, श्रवण देबुका, सुशील रामराईका, संयुक्त महासचिव आकाश शाह, अंकुश जवानपुरिया, उपाध्यक्ष दिलीप गोयल, कमल लड्ढा, वीरेंद्र (लाला) मूनका, सचिव राकेश अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल (पप्पू), महेश छापोलिया, राम रतन खंडेलवाल, प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजय गोयल, सुंदरनगर शाखा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, सचिव दिनेश शाह जिम्मी, किशोर गोलछा, पंकज छावछरिया, मुरारी अग्रवाल, सुभाष गोलछा , दीपक जैन, राजेन्द्र गोलछा, अशोक आगीवाल, राजेन्द्र शर्मा, स्वरूप गोलछा, सहित अन्य गणमान्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

    सम्मेलन ने स्पष्ट किया कि जब तक टाटा से जयपुर सीधी रेल सेवा प्रारंभ नहीं होती, तब तक इस मांग को विभिन्न माध्यमों से लगातार उठाया जाता रहेगा।

    टाटा से जयपुर सीधी रेल सेवा की मांग भी जोरदार तरीके से उठी टाटानगर में यात्री ट्रेनों की लेट-लतीफी के खिलाफ विधायक सरयू राय के नेतृत्व में आयोजित धरना में मारवाड़ी सम्मेलन की सक्रिय भागीदारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमां मंगला की पूजा से मानसिक और आध्यात्मिक बल प्राप्त होता है – अमरप्रीत सिंह काले
    Next Article ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ आयोजित धरना में बोले सरयू राय यात्री ट्रेनें समय पर चलाएं वरना मालगाड़ी रोकेंगे

    Related Posts

    कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़, तुलसी भवन में सजी सांस्कृतिक महफिल

    April 18, 2026

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    April 18, 2026

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़, तुलसी भवन में सजी सांस्कृतिक महफिल

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    पतरातू कार्यशाला के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दिया गया निमंत्रण 

    जमशेदपुर में गिरफ्तारी नहीं होने पर अल्टीमेटम: ट्रेलर ओनर एसोसिएशन अध्यक्ष का 27 अप्रैल से आमरण अनशन, आत्मदाह की चेतावनी

    तुलसी भवन में सजा भोजपुरी संस्कृति का रंगमंच: कौशल किशोर सिंह स्मृति नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़

    टाटा मेन हॉस्पिटल में दो नई शव वाहन एंबुलेंस की शुरुआत, अंतिम यात्रा सेवाओं को मिली नई मजबूती

    जमशेदपुर में चापड़बाजी का बढ़ता ग्राफ, 5 आरोपी गिरफ्तार

    XLRI – Xavier School of Management का 24वां दीक्षांत समारोह: 377 प्रतिभागियों को मिली डिग्री, उद्योग-शिक्षा साझेदारी पर जोर

    संतुष्टि सेवा फाउंडेशन: संजय बाली का भव्य सम्मान | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.