Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बरेली में लाउडस्पीकरों के विरुद्ध कार्रवाई, 30 धार्मिक स्थलों पर लगे अतिरिक्त लाउडस्पीकर उतरवाए
    Headlines उत्तर प्रदेश

    बरेली में लाउडस्पीकरों के विरुद्ध कार्रवाई, 30 धार्मिक स्थलों पर लगे अतिरिक्त लाउडस्पीकर उतरवाए

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaApril 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बरेली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने अभियान चलाते हुए शहर के धार्मिक स्थलों पर लगे एक से अधिक लाउडस्पीकरों के विरुद्ध कार्रवाई की। अधिकारियों ने धर्मस्थलों पर लगे अतिरिक्त लाउडस्पीकर उतरवा दिये। धर्मस्थलों पर सिर्फ एक की ही अनुमति दी गई। इस दौरान यह भी निर्देश दिए गए कि संबंधित लाउडस्पीकर बजने के दौरान आवाज इतनी रखनी होगी कि वह परिसर के भीतर तक ही रहे। अभियान के दौरान अच्छी बात यह रही कि इस अभियान के दौरान धर्मस्थलों के प्रमुखों ने अधिकारियों और पुलिस बल का काफी सहयोग किया। अधिकारियों ने बताया कि शहर में 30 धार्मिक स्थलों पर लगे अतिरिक्त लाउडस्पीकर उतरवाए गए। इसमें दस मंदिर व 30 मस्जिदें शामिल रहीं। साथ ही 150 धार्मिक स्थलों में लगे लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई गई। अधिकारियों ने साफ कर दिया गया कि लाउडस्पीकर बजाने के दौरान आवाज इतनी ही रखें कि वह परिसर के बाहर न जाए, जिन जगहों पर यह अभियान चलाया गया, उनमें सीबीगंज में रसाखेड़ा, अटरिया, जोगीठेर, बिधौलिया, प्राचीन शिव मंदिर, सिरसिया हुसैनपुर, रूपपुर, दोली रघुवर दयाल, महेशपुरा, खड़ऊआ, बंडिया,घुंसा, गोकुलपुर आदि जगहें शामिल रहीं। एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को धर्मस्थल प्रमुखों के द्वारा स्वेच्छा से उतारा जा रहा है। अभियान में धर्मस्थल प्रमुखों का पूरा सहयोग मिल रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशाहीन बाग और जामिया इलाके में एनसीबी ने की छापामारी, 350 करोड़ से ज्यादा कीमत की हेरोइन जब्त
    Next Article धर्म दिमाग पर चढ़ जाए तो ज़हर बन जाता है

    Related Posts

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    September 23, 2026

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    September 23, 2026

    सिमरिया से राष्ट्रीय क्षितिज तक : दिनकर की विरासत

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    *आज का भारत और कविवर दिनकर जी की कमी*

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.