Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बर्मामाइंस में ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, ईंट चुराते समय युवक गंभीर रूप से घायल
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर

    बर्मामाइंस में ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, ईंट चुराते समय युवक गंभीर रूप से घायल

    News DeskBy News DeskMay 2, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : बर्मामाइंस इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ, जब एक युवक ध्वस्त किए जा चुके पुराने टिस्को क्वार्टर से ईंटें चुराने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान एक असंतुलित दीवार अचानक गिर गई और युवक उसके मलबे में दब गया।
    घायल युवक की पहचान मोहम्मद हिदायत के रूप में हुई है, जो ध्वस्तीकरण स्थल पर पहुंचकर गिराई गई इमारत से ईंटें उठाने लगा था। तभी अचानक एक दीवार भरभरा कर ढह गई और वह उसकी चपेट में आ गया।

    घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने उसे बिष्टुपुर स्थित स्टील सिटी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही और ध्वस्तीकरण स्थलों पर सुरक्षा उपायों की गंभीर कमी को उजागर करता है। स्थानीय लोगों ने घटना पर रोष व्यक्त करते हुए मांग की है कि भविष्य में इस प्रकार के कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक संकल्प
    Next Article पीटीएम का समय बदलने से पैरेंट्स ने काटा बवाल

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.