Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शनिवार को 15 उड़ानों के जरिए लगभग 03 हजार भारतीयों को किया गया एयरलिफ्ट
    Headlines राष्ट्रीय

    शनिवार को 15 उड़ानों के जरिए लगभग 03 हजार भारतीयों को किया गया एयरलिफ्ट

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMarch 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। भारत सरकार द्वारा चलाया गया ‘ऑपरेशन गंगा’ अभियान काफी सफल हो रहा है। शनिवार को 15 उड़ानों के द्वारा लगभग 3,000 भारतीयों को एयरलिफ्ट किया गया। सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इनमें 12 विशेष सिविलियन और 3 आईएएफ की उड़ानें शामिल थीं। इसके साथ, 22 फरवरी, 2022 से अभी तक विशेष उड़ानों के माध्यम से 13,700 से ज्यादा भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। 55 विशेष सिविलियन उड़ानों के द्वारा वापस लाए गए भारतीयों की संख्या बढ़कर 11,728 हो गई है। अभी तक आईएएफ द्वारा संचालित 10 उड़ानों से 2,056 यात्रियों को वापस लाया जा चुका है, वहीं ऑपरेशन गंगा के तहत इन देशों को लगभग 26 टन राहत सामान पहुंचाया जा चुका है।
    सरकार की तरफ से बताया गया कि आईएएफ के तीन सी-17 हैवी लिफ्ट ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शुक्रवार से हिंडन हवाई अड्डे से रवाना हुए थे, जो शनिवार सुबह हिंडन लौट आए। इन उड़ानों के माध्यम से रोमानिया, स्लोवाकिया और पोलैंड से 629 भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया। ये उड़ानें भारत से इन देशों के लिए 16.5 टन राहत सामान भी लेकर गए थे। एक को छोड़कर सभी सिविलियन उड़ानें शनिवार सुबह वापस आ गईं, जबकि कोसिक से नई दिल्ली की उड़ान के देर शाम पहुंचने का अनुमान है। शनिवार की सिविलियन उड़ानों में से 5 ने बुडापेस्ट से, 4 ने सुकेवा से, 1 ने कोसिक से और 2 ने रजेसजो से उड़ान भरी थी।
    आज यानि रविवार को संभवतः बुडापेस्ट, कोसिक, रजेसजो और बुखारेस्ट से उड़ान भरने वाली 11 विशेष उड़ानों से 2,200 से ज्यादा भारतीयों के वापस लौटने का अनुमान है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 178.55 करोड़ के पहुंचा पार, स्वस्थ्य होने का दर भी 98 फीसदी से अधिक
    Next Article चारा मशीन की चोरी प्राथमिकी दर्ज

    Related Posts

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    August 7, 2026

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    August 7, 2026

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.