तुलसी भवन की निबंध प्रतियोगिता में आराध्या सिन्हा प्रथम, 23 अगस्त को होंगे सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत हुई निबंध प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सफल प्रतिभागियों को आगामी 23 अगस्त को आयोजित होने वाले तुलसी जयंती समापन समारोह में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रतियोगिता में रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर की आराध्या सिन्हा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान पर डी.ए.वी. कन्या उच्च विद्यालय की वर्षा लोहार, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा की खुशी कौर तथा ए.आई.डब्ल्यू.सी. एकेडमी फॉर एक्सीलेंस, बारीडीह की स्नेहा कुमार रहीं।
तृतीय स्थान आर.वी.एस. अकादमी, मानगो की स्वर्णा शर्मा, रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर की प्रतिमा रानी नंदन तथा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा की सुमन कुमारी रजक को मिला।
इसके अलावा प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए डी.ए.वी. कन्या उच्च विद्यालय, सोनारी की तनिया खातून, मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, साकची की आराध्या सृष्टि, केरला पब्लिक स्कूल, बर्मामाइंस की इकरा तथा जमशेदपुर पब्लिक स्कूल, बारीडीह की सुस्मिता दत्ता का चयन किया गया है।
सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से सभी विजेताओं को बधाई देते हुए बताया गया कि पुरस्कार वितरण समारोह 23 अगस्त को तुलसी भवन में आयोजित होगा, जिसमें विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

