Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में प्रेम प्रसंग में युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका के शादी से इंकार के बाद फंदे से झूल गया
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में प्रेम प्रसंग में युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका के शादी से इंकार के बाद फंदे से झूल गया

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में प्रेम प्रसंग में युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका के शादी से इंकार के बाद फंदे से झूल गया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। एक दिल दहला देने वाली घटना में बागबेड़ा थाना मोड़ के समीप रहने वाले 23 वर्षीय युवक चींटू कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पेशे से पेट्रोल पंप कर्मचारी था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

    चींटू ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कमरे के अंदर से तेज आवाज में गाना बज रहा था। कुछ देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर परिजनों ने जब दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि चींटू फंदे से झूल रहा है। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया और पहले राजस्थान सेवा सदन अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे एमजीएम अस्पताल भेजने की सलाह दी, लेकिन परिजन टीएमएच (टाटा मेन अस्पताल) लेकर पहुंचे। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक के भाई पींटू कुमार ने बताया कि चींटू चार दिन पहले एक लड़की को अपने घर लाया था, जिससे वह शादी करना चाहता था। परिवार के सभी लोग इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए थे। लड़की भी चींटू से प्रेम करती थी और दोनों का रिश्ता पिछले ढाई साल से चल रहा था। लड़की बागबेड़ा के गांधी नगर की रहने वाली थी।

     

    पींटू ने बताया कि लड़की की मां को भी दोनों के रिश्ते की जानकारी थी और वह शुरू में इस रिश्ते के लिए तैयार थी। लेकिन कुछ दिन पहले पड़ोसियों के भड़कावे में आकर लड़की की मां ने अचानक अपनी राय बदल ली और बेटी की शादी कहीं और तय करने की बात कह दी। इसके बाद जब लड़की के घर “लड़के वाले” देखने आए, तो लड़की ने भी चींटू से बात करना बंद कर दिया और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

     

    इसी बात से परेशान होकर चींटू पिछले कुछ दिनों से गुमसुम रहने लगा था। परिवार वालों ने भी उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ नहीं बताता था। उसने इसी मानसिक तनाव में यह खौफनाक कदम उठा लिया

     

    फिलहाल पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है कि कहीं घटना के पीछे कोई और कारण तो नहीं।

    जमशेदपुर में प्रेम प्रसंग में युवक ने की आत्महत्या प्रेमिका के शादी से इंकार के बाद फंदे से झूल गया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के मुख्य (गृह एवं कारा) मंत्री को पत्र लिखा सरयू राय ने प्रिंस खान के प्रत्यर्पण के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाएं सीएम 
    Next Article भुवनेश्वर में चमका झारखंड के रांची का नाम मोनिका डे के शिष्यों ने मचा दिया धमाल

    Related Posts

    ऑटो-टैक्सी चलाना हुआ और आसान: RTO के इन 16 मौखिक सवालों से चुटकियों में दूर होगा मराठी का डर

    August 31, 2026

    युवाचार्य महावीर कुमार बने तेरापंथ के नए उत्तराधिकारी, अध्यात्म जगत में नए युग का आगाज

    August 31, 2026

    साइबर अंधेरे में आतंक का नया जाल

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ऑटो-टैक्सी चलाना हुआ और आसान: RTO के इन 16 मौखिक सवालों से चुटकियों में दूर होगा मराठी का डर

    युवाचार्य महावीर कुमार बने तेरापंथ के नए उत्तराधिकारी, अध्यात्म जगत में नए युग का आगाज

    साइबर अंधेरे में आतंक का नया जाल

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    टाटा संस की एजीएम पर दिसंबर तक फैसला टला*

    सरकारी भूमि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 15 से भूख हड़ताल*

    खरकई खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर, आदित्यपुर में बाढ़ का खतरा बरकरार*

    दुर्गा पूजा का नोटिस लगाने पहुंचे मंदिर समिति के कैशियर पर हमला, एक गिरफ्तार

    सर्पदंश को लेकर गम्हरिया स्टेशन पर चलाया गया जागरूकता अभियान

    दिनेश कुमार महतो का चयन अस्सिस्टेंट प्रोफेस्सर के लिए चयन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.