Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्रेन में यात्रा करने के दौरान महिला की हुई मौत, जांच मे जुटी जीआरपी की टीम
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    ट्रेन में यात्रा करने के दौरान महिला की हुई मौत, जांच मे जुटी जीआरपी की टीम

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ट्रेन में यात्रा करने के दौरान महिला की हुई मौत, जांच मे जुटी जीआरपी की टीम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    अमन ओझा

    शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस ट्रेन में एक बुजुर्ग महिला यात्री की सफर के दौरान मौत हो गई। यात्री का नाम शहनाज खातुन (48) है। वह टाटानगर से मुंबई की यात्रा कर रही थी। बताया जाता है कि यात्री पहले से बीमार थी। वह अपना इलाज कराने से लिए मुंबई जा रही थी। यात्री खूंटी के वरदा थाना टपकारा बाजार टोली की रहने वाली थी।

     

    यात्री अपनी बेटी और बेटा के साथ पहले निजी वाहन से रांची से टाटानगर स्टेशन पहुंची। इसके बाद टाटानगर स्टेशन से शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस पर सवार हुई थी। ट्रेन के टाटानगर से खुलते ही शहनाज खातुन बेचैनी महसूस करने लगी थी। चलती ट्रेन में उसकी हालत खराब हो रही थी।

     

    इस दौरान चक्रधरपुर मेडिकल टीम को इसकी सूचना दी गई। ट्रेन के चक्रधरपुर पहुंचने पर चक्रधरपुर की मेडिकल टीम ने कोच पर सवार होकर यात्री की जांच की। यात्री की जांच के बाद रेलवे अस्पताल की डाक्टर नंदनी ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जीआरपी के द्वारा शव को अपने कब्जे में ले लिया गया।

     

     

    जीआरपी इस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। जानकारी मिली है कि मृतक महिला कैंसर की बीमारी से पीड़ित थी। वह कैंसर के इलाज के लिए मुंबई जा रही थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएग्रिको पूजा पंडाल का उद्घाटन करने पहुंचे उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास, हजारों की संख्या में लोग थे मौजूद
    Next Article ‘महात्मा गांधी की दृष्टि, राधाकृष्ण का उद्यम, जीवन, विचार व कार्य’ पुस्तक का लोकार्पण

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.