Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई भू-अर्जन, पथ निर्माण की परियोजनाएं से संबंधित समीक्षा बैठक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई भू-अर्जन, पथ निर्माण की परियोजनाएं से संबंधित समीक्षा बैठक

    Aman KumarBy Aman KumarJune 10, 2025Updated:June 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई भू-अर्जन, पथ निर्माण की परियोजनाएं से संबंधित समीक्षा बैठक

    कैम्प लगाकर रैयतों का मुआवजा भुगतान, विभागीय समन्वय से भू-अर्जन, एफआरए की कार्रवाई में अपेक्षित प्रगति के दिए निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में भू-अर्जन एवं पथ निर्माण से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में एडीसी श्री भगीरथ प्रसाद, डीटीओ, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, संबंधित सीओ, एनएचएआई, पथ निर्माण विभाग, रेलवे सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विशेष रूप से एनएचएआई की फोरलेन एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना (पारडीह काली मंदिर-डिमना चौक- बालिगुमा) को लेकर विद्युत तार, जलापूर्ति पाइपलाइन, गैस पाइपलाइन आदि यूटिलिटी शिफ्टिंग के साथ-साथ एफआरए से संबंधित आवश्यक विभागीय समन्वय स्थापित कर कार्य में तीव्रता लाने का निर्देश दिया गया।

    पथ निर्माण विभाग की 18 परियोजनाओं की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि इनमें से 10 परियोजनाओं में रैयतों के मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया प्रगति पर है, जबकि शेष 8 परियोजनाओं में भुगतान प्रक्रियाधीन है।

    उपायुक्त ने मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया को और तीव्र करने हेतु कैम्प मोड में भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को पूर्व सूचना प्रदान करते हुए शिविर का आयोजन करें ताकि सभी रैयत भुगतान शिविर में उपस्थित होकर अपना मुआवजा प्राप्त कर सकें ।

    समीक्षा के दौरान बुड़ामारा से चाकुलिया रेललाइन परियोजना में आरओबी निर्माण पर भी चर्चा की गई तथा संबंधित एजेंसियों को आवश्यक समन्वय के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। उपायुक्त ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि भू-अर्जन, मुआवजा भुगतान, यूटिलिटी शिफ्टिंग एवं एफआरए मामलों में सामंजस्य के साथ कार्य करें ताकि विकास परियोजनाओं के कार्यान्वयन में किसी प्रकार की बाधा न आए।

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न पथ निर्माण की परियोजनाएं से संबंधित समीक्षा बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहले रेलवे के बाबू अतिक्रमण करवाते हैं और फिर चलवाते बुलडोजर
    Next Article अंसार खान वारिस की मेहनत रंग लाएगी,2 दिन के अंदर समस्या का होगा समाधान

    Related Posts

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    May 21, 2026

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.