Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा राज में मुठभेड़ का एक ‘पैटर्न’ सेट : अखिलेश यादव
    Headlines उत्तर प्रदेश

    भाजपा राज में मुठभेड़ का एक ‘पैटर्न’ सेट : अखिलेश यादव

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा राज में मुठभेड़ का एक ‘पैटर्न’ सेट : अखिलेश यादव

    लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा राज में मुठभेड़ का एक पैटर्न सेट हो गया है।

    अखिलेश ने पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपियों के मारे जाने को ‘फर्जी मुठभेड़’ भी करार दिया।

    अखिलेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि भाजपा राज में मुठभेड़ का एक ‘पैटर्न’ सेट हो गया है कि ‘पहले किसी को उठाओ, फिर झूठी मुठभेड़ की कहानी बनाओ और फिर दुनिया को झूठी तस्वीरें दिखाओ।’

     

     

    उन्होंने यह भी कहा, ‘‘” फिर हत्या के बाद परिवार वालों द्वारा सच बताये जाने पर तरह-तरह के दबाव व प्रलोभन से उन्हें दबाओ। विपक्षी राजनीतिक दलों द्वारा भंडाफोड़ होने पर अपने दोयम दर्जे के नेताओं को आगे करके शीर्ष नेतृत्व को बचाओ।

    अखिलेश ने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि जिसका दाना-उसका गाना’ वाले संबंधों को निभाने वाले मीडिया को दुष्प्रचार के लिए लगाओ। फिर झूठ में पारंगत अपने तथाकथित बड़े भाजपाई नेताओं से ऐसी गैरकानूनी मुठभेड़ को सही साबित करने के लिए तर्कहीन बयानबाजी कराओ।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “” भाजपा अपने दल-बल के साथ मुठभेड़ को जितना अधिक सच साबित करने में लग जाती है, वह मुठभेड़ दरअसल उतना ही बड़ा झूठ होता है। भाजपा ने सच का ही ‘एनकाउंटर’ कर दिया है।”

     

     

     

    इससे पहले यादव ने मंगलवार को राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा था कि भाजपा शासन के दौरान मुठभेड़ों के आंकड़े अवैध हत्याओं और पीडीए के खिलाफ किये गये अन्याय के भी आंकड़े हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘फर्जी मुठभेड़’ के कुछ आंकड़े भी साझा किए, जिसमें उन्होंने दावा किया कि पुलिस के साथ गोलीबारी में मारे गए 60 प्रतिशत लोग पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) के थे।

    यादव ने मंगलवार शाम ‘एक्स’ पर आंकड़े साझा करते हुए एक अन्य पोस्ट में कहा था, “भाजपा राज में मुठभेड़ का आंकड़ा गैर कानूनी हत्याओं की नाइंसाफ़ी का भी आंकड़ा है और साथ ही पीडीए के विरूद्ध हुए अन्याय का भी।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअर्ध सत्य बोल रहे राहुल गांधी 1984 याद रखें
    Next Article JBKSS नेता संजय मेहता ने संगठन पर अपमान का आरोप लगाते हुए पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान: TDPL की कराई सभी परीक्षाएं रद्द, CGL भी शामिल

    August 17, 2026

    ‘दिमागी नक्सल’ बोलकर मोदी ने फजीहत करवा ली : सुधीर कुमार पप्पू

    August 17, 2026

    मानव अधिकार सहयोग संघ ने अनाथ बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया

    August 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान: TDPL की कराई सभी परीक्षाएं रद्द, CGL भी शामिल

    ‘दिमागी नक्सल’ बोलकर मोदी ने फजीहत करवा ली : सुधीर कुमार पप्पू

    मानव अधिकार सहयोग संघ ने अनाथ बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया

    मानगो नगर निगम की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो : सरयू राय

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में भव्य रुद्राभिषेक, आर्यन बाबू के गीतों पर झूमे श्रोता

    प्रख्यात भजन गायक मनोज तिवारी 14 सदस्यीय टीम के साथ बहाएंगे शिव महिमा की रसधार

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने तृतीय सोमवारी को महाभोग का किया आयोजन, हजारों लोगों के साथ शहर के कई गणमान्यजन हुए शामिल

    बोलानी-सरस्वती शिशू विद्या मंदिर विद्यालय मे स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया

    आजादी के 80 साल बाद गंभीरकोचा-जोजोगोड़ा में बनेगी पक्की सड़क, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    बोर्ड बैठक पूर्व वर्तमान पार्षदों के साथ मेयर सुधा गुप्ता ने की बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.